फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET / UPTET 2022: What are the updates about these exams and how to get government jobs after these-safalta

CTET/UPTET 2022 : इन परीक्षाओं को लेकर क्या है अपडेट और इनके बाद कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें यहाँ

Mon, 17 Oct 2022 03:12 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 17 Oct 2022 03:12 PM IST
सार

CTET और UPTET 2022 के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। CTET का आयोजन CBSE द्वारा तथा UPTET का आयोजन UPBEB द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन
CTET / UPTET 2022: What are the updates about these exams and how to get government jobs after these-safalta
सीटेट 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश भर में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाना है। वहीं उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2022 के लिए भी नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा इस परीक्षा का आयोजन साल में एक बार किया जाता है। हालांकि UPBEB ने अभी तक UPTET के आयोजन से संबंधित तारिखों की जानकारी अभ्यर्थियों को नहीं दी है। अभ्यर्थियों को इनसे जुड़े अपडेट्स के लिए इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इन शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास CTET Detailed Course 2022 की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

इन परीक्षाओं को लेकर क्या है अपडेट :

CTET 2022 को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि CBSE अगले एक से दो सप्ताह के भीतर इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPBEB ने UPTET 2022 के लिए तैयारी शुरू कर दी है और इस महीने के आखिर तक इसका भी नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इनसे जुड़े अपडेट्स के लिए इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें
CTET सिलेबस 
CTET सैलरी
CTET एलिजिबिलिटी 
CTET मॉक टेस्ट 

कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी :

CTET में सफल होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए पात्र माने जाते हैं। CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ERDO जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी कुछ अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, UPTET में सफल होने वाले अभ्यर्थी राज्य में निकलने वाली शिक्षकों की भर्ती में आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को ऊपर दिए गए स्थानों पर शिक्षकों की भर्ती कब निकलती है, इसपर नजर बनाए रखनी चाहिए। हालांकि इन दोनों पात्रता परीक्षाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थी शिक्षकों की भर्ती निकलने पर सिर्फ आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं। अभ्यर्थियों को शिक्षक की नौकरी पाने के लिए उस भर्ती के लिए निर्धारित की गई सभी योग्यताओं और उसकी चयन प्रक्रिया पर खरा उतरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UPSSSC PET, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed