फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET & UPTET 2021: Waiting for the notification of these eligibility exams, then know where the matter has reached, this is the latest update-safalta

CTET & UPTET 2021: इन पात्रता परीक्षाओं के नोटिफिकेशन का कर रहे हैं इंतजार तो जानिए कहाँ तक पहुँची है बात, ये है लेटेस्ट अपडेट

Wed, 15 Sep 2021 02:18 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 15 Sep 2021 02:18 PM IST
सार

CTET और UPTET के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। CBSE द्वारा पूर्व में जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस साल के CTET का आयोजन ऑनलाइन मोड में दिसंबर में किया जा सकता है। हालांकि अभी इसकी बोर्ड द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
CTET & UPTET 2021: Waiting for the notification of these eligibility exams, then know where the matter has reached, this is the latest update-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरकारी टीचर बनने के लिए देश के लाखों नौजवान केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) और उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन पात्रता परीक्षाओं में हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं और अपने शिक्षक बनने के सपने को साकार करते हैं लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इस साल ये परीक्षाएं आयोजित नहीं हो पाईं और ना ही अभी तक इनके लिए कोई नोटिफिकेशन जारी हुआ है। गौरतलब है कि CTET का आयोजन साल में 2 बार और UPTET का आयोजन साल में एक बार किया जाता है। हालांकि देश में कोरोना के मामले कम होने और तेजी से वैक्सिनेशन होने की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही हैं तो ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही CTET और TET भी आयोजित कराया जा सकता है। अगर आप भी शिक्षक बनना चाहते हैं तो शिक्षक पात्रता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे CTET - टीचिंग चैंपियन बैच की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है CTET का नोटिफिकेशन :

CTET के नोटिफिकेशन के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं सामने आई है लेकिन यह उम्मीद लगाई जा रही है कि CBSE द्वारा जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि CBSE द्वारा पूर्व में जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक, अगले CTET का आयोजन ऑनलाइन मोड में दिसंबर में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

विज्ञापन

CTET FREE Mock Test- Attempt Now

UPTET के लिए क्या है अपडेट :

UPTET की परीक्षा अपने समय से काफी पीछे चल रही है और इसके लिए भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि अभी तक UPTET 2020 का भी आयोजन नहीं हुआ है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPTET 2020 के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है और इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने UPTET 2021 की परीक्षाएं अक्तूबर तक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इसके संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता द्वारा चलाए जा रहे CTET - पेपर 1 टीचिंग चैंपियन बैच में क्या है खास :

इस पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सफलता द्वारा एक स्पेशल बैच (CTET - पेपर 1 टीचिंग चैंपियन बैच) प्रारंभ किया गया है। इस बैच से जुड़ने पर आपको अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 120 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ प्रतिदिन 3 घंटे की कक्षाएं, विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह और वीकली टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इस बैच से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed