फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET exam practice questions 2021-safalta

CTET Exam 2021: केंद्रीय पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ये सवाल, एग्जाम में बैठने से पहले एक बार जरूर करें लें इनका रीविजन

Sun, 28 Nov 2021 05:27 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 28 Nov 2021 05:27 PM IST
सार

सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली CTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। इस बार इस परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच किया जाना है।

विज्ञापन
CTET exam practice questions 2021-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। 16 दिसंबर से 13जनवरी तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। अनुमान है कि CBSE इन परीक्षाओं के लिए नवंबर माह के अंत तक एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। बताते चलें कि इस परीक्षा के लिए 19 सितंबर से 25 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए लगभग 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों के आवेदन करने की जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में अगर आपने भी इस केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है,तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET Online Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं। इसके अलावा इस आर्टिकल में इस पात्रता परीक्षा के लिए सफलता टीम द्वारा कुछ महत्वपूर्ण सवालों को साझा किया गया है, जिनका अभ्यास करके प्रतियोगी स्टूडेंट्स परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं। 

विज्ञापन


‘द विहेवियर ऑफ ऑर्गेनिज़्म’ नामक पुस्तक के लेखक हैं?
उत्तर. स्किनर । 
कौन सी कक्षा शिक्षण में जनतान्त्रिक शिक्षण नीति नहीं है?
उत्तर. व्याख्यान । 
स्टूडेंट्स में सही व्यवहार के प्रशिक्षण हेतु सर्वाधिक महत्वपूर्ण क्या है?
उत्तर. सही व्यवहार का प्रस्तुतीकरण ।
CWSN का अर्थ है?
उत्तर. विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चे। 
संकलनात्मक परामर्श के जन्मदाता हैं?
उत्तर.  थॉर्न । 
थॉर्नडाइक ने अपने सिद्धांत को किस शीर्षक से सिद्ध किया?
उत्तर. अधिगम के प्रयास एवं भूल । 
किसने सबसे पहले बुद्धि परीक्षण का निर्माण किया?
उत्तर. अल्फ्रेड बिने । 
दो शिक्षार्थी भाषा सीख रहे हैं, एक शिक्षार्थी जो अपनी मातृभाषा सीख रहा है और दूसरा शिक्षार्थी उसी भाषा को दूसरी भाषा के रूप में सीखता है। दोनों किस प्रकार की गलतियाँ समान रूप से कर सकते हैं?
विज्ञापन

उत्तर.  विकासात्मक । 
एक विकलांग बच्चा पहली बार विद्यालय आता है, तो एक शिक्षक को निम्नलिखित में से क्या करना चाहिए?
उत्तर. सहयोगी योजना विकसित करने के लिए बच्चे के अभिभावकों के साथ चर्चा करनी चाहिए।
‘बच्चे कैसे सीख सकते हैं?" निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प इस संबंध में सत्य नहीं है?
उत्तर. बच्चे केवल कक्षा में ही सीख सकते हैं।

यह होगा एग्जाम का सिलेबस 

CTET 2021 में अभ्यर्थियों से नई शिक्षा नीति के मुताबिक तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक CTETपेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि, पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप CTET जैसी किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप  डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed