फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CTET Admit card will be issued soon-safalta

CTET 2021 : जल्द ही जारी होंगे एडमिट कार्ड, जानिए CTET में पिछले कुछ सालों में कितने अभ्यर्थियों ने लिया है हिस्सा और कितने हुए हैं सफल

Tue, 30 Nov 2021 01:49 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 30 Nov 2021 01:49 PM IST
सार

CTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। ये परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच ऑनलाइन मोड में आयोजित की जानी है।
 

विज्ञापन
CTET Admit card will be issued soon-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी शिक्षकों की विभिन्न भर्तियों में आवेदन करने के पात्र माने जाते हैं। साल में 2 बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं। CTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 19 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आपने भी इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

जल्द ही जारी होंगे एडमिट कार्ड :

16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि CTET का एडमिट कार्ड नवंबर महीने के आखिर तक जारी किया जा सकता है। 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच होने वाली इस परीक्षा में किस अभ्यर्थी की परीक्षा किस दिन होगी, इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद मिल जाएगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

पिछले कुछ सालों में इसमें सफल हुए हैं इतने अभ्यर्थी :

CTET में हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं और अपने शिक्षक बनने का सपना पूरा करते हैं। अगर आकड़ो की बात करें तो इससे पहले यह परीक्षा इस साल की शुरुआत में आयोजित की गई थी और इसमें तकरीबन 22.97 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इन अभ्यर्थियों में से 4.14 लाख अभ्यर्थियों ने CTET के पेपर 1 और 2.39 लाख अभ्यर्थियों ने इसके पेपर 2 में सफलता हासिल की थी। इसके अलावा CTET 2019 दिसंबर परीक्षा में 24.05 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इनमें से 2.47 लाख अभ्यर्थियों ने पेपर 1 में और 2.94 लाख अभ्यर्थियों ने पेपर 2 में सफलता हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप CTET जैसी किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed