फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CTET 2022 notification will be issued soon-safalta

CTET 2022: जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन, जान लें पिछली बार आयोजित हुए CTET का कंप्लीट एनालिसिस

Tue, 02 Aug 2022 07:18 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 02 Aug 2022 07:18 PM IST
सार

CTET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत जल्द ही की जा सकती है। CBSE द्वारा इस परीक्षा का आयोजन इसी साल दिसंबर महीने में किया जाना है।
 

विज्ञापन
CTET 2022 notification will be issued soon-safalta
CTET Exam 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। देश भर से शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थी बेसब्री सेCTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं CBSE ने हाल ही में अभ्यर्थियों को एक बड़ी जानकारी दी है और यह बताया है कि अगले CTET का आयोजन दिसंबर 2022 में कियाजा सकता है। बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और अभ्यर्थियों को 20 भाषाओं में परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिएCTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम परचल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। वहीं, सीटेट के लिए आप सफलता के CTET Online Batch 2022 की मदद ले सकते हैं और घर बैठे इस परीक्षा की कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

जल्द ही जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करकेआवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अगस्त महीने में की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में CBSE ने अभी तक कोई भी सूचना जारी नहीं की है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए इसकीआधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। गौरतलब है कि इसके पेपर 1 या पेपर 2 में से किसी एक पेपर में शामिल होने के लिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये और एससी/एसटीतथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि दोनों पेपर में शामिल होने के लिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1200 रुपये और एससी/एसटी तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

क्या है पिछली CTET का कंप्लीट एनालिसिस :

CTET 2021 के प्राइमरी लेवल टीचर के लिए आयोजित होने वाले पेपर 1 में शामिल होने वाले अभ्यथियों के मुताबिक इस परीक्षा में अधिकतर दिन ईजी या मॉडरेट श्रेणी के प्रश्न पूछे गए थे। सिर्फ कुछ हीशिफ्ट्स के अभ्यर्थियों ने यह बात कही थी कि उनके शिफ्ट में कठिन प्रश्न पूछे गए थे। इस परीक्षा के अलग अलग शिफ्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक औसतन इसमें 110 से 120 प्रश्न इजी सेमॉडरेट श्रेणी के पूछे गए थे। वहीं सेकंडरी लेवल टीचर के लिए आयोजित होने वाले पेपर 2 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इस परीक्षा में अधिकतर दिन प्रश्नों का स्तर मॉडरेट श्रेणी का रहा था। इसपरीक्षा के अलग अलग शिफ्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक पेपर 2 में कभी 105 से 110 प्रश्न ईजी और मॉडरेट श्रेणी के तो कभी 100 से 105 प्रश्न ईजी और मॉडरेट श्रेणी के पूछे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed