फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET 2021: Going to be included in CTET, keep this important thing in mind, this time new types of questions will be asked in the exam-safalta

CTET 2021: CTET में होने जा रहे हैं शामिल तो इस महत्वपूर्ण बात का रखें ध्यान, इस बार परीक्षा में पूछे जाएंगे नए तरह के प्रश्न

Tue, 16 Nov 2021 09:27 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 16 Nov 2021 09:27 AM IST
सार

CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली CTET 2021 में अभ्यर्थियों को नए तरह के प्रश्न देखने को मिलेंगे। इस बार इसका आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच किया जाना है।

विज्ञापन
CTET 2021: Going to be included in CTET, keep this important thing in mind, this time new types of questions will be asked in the exam-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 16 दिसंबर से आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित की जाने वाली इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में पढ़ाने के न्यूनतम पात्र माने जाते हैं। CTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 19 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आपने भी इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो बाकी बचे समय में इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET Online Classes- JOIN NOW की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा में पूछे जाएंगे नए तरह के प्रश्न :

CTET 2021 में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को थोड़े नए तरह के प्रश्न देखने को मिलेंगे। दरअसल CBSE ने कुछ दिनों पहले एक नोटिस जारी करके यह सूचना दी थी, कि इस परीक्षा में अब नई शिक्षा नीति के मुताबिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इस नोटिस के मुताबिक CTET में अब तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। देश में अब नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है और शिक्षकों को भी अब इस हिसाब से तैयार किए जाने की जरूरत है। इसी को देखते हुए CTET में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन

इस तारीख तक जारी होगा एडमिट कार्ड :

CTET 2021 के एडमिट कार्ड के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसका एडमिट कार्ड नवंबर महीने के आखिर तक जारी कर दिया जाएगा। दरअसल CTET के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड अमूमन परीक्षा से 15 से 20 दिनों पहले ही जारी किया जाता है। इसलिए इस बार भी CTET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 से 20 दिनों पहले यानी कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में जारी किये जाने की उम्मीद जताई जा रही है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed