फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET 2021: Candidates should not worry about the admit card of CTET, there is no hope that the admit card will be issued before this date-safalta

CTET 2021 : CTET के एडमिट कार्ड को लेकर परेशान ना हो अभ्यर्थी, इस तारीख से पहले एडमिट कार्ड जारी होने की नहीं है कोई उम्मीद

Mon, 08 Nov 2021 11:53 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 08 Nov 2021 11:53 AM IST
सार

CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली CTET 2021 के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इस बार इसका आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच किया जाना है। 

विज्ञापन
CTET 2021: Candidates should not worry about the admit card of CTET, there is no hope that the admit card will be issued before this date-safalta
CTET Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है और अब अभ्यर्थी बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। CBSE द्वारा यह परीक्षा साल में 2 बार आयोजित की जाती है और इस बार इसका आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच किया जाना है। इस शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 19 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे और इसमें सुधार के लिए उन्हें 28 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच का समय दिया गया था। बोर्ड ने CTET 2021 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए इसका सैंपल पेपर भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। वहीं, अगर आपने भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो बाकी बचे समय में इसकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET Online Classes- JOIN NOW की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

इस तारीख तक जारी होगा एडमिट कार्ड :

CTET 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा की तारीखों के नजदीक आते ही एडमिट कार्ड को लेकर परेशान होने शुरू हो गए हैं। हालांकि, अभ्यर्थियों को इस संबंध में चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल इससे पहले की CTET में अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 से 20 दिनों पहले ही जारी किया जाता है। इसलिए इस बार भी CTET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 से 20 दिनों पहले यानी कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन

यह है एग्जाम पैटर्न :

CTET के दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनको हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 150 मिनट का समय मिलता है। इस परीक्षा के पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं पेपर 2 में  बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न ,भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान से 60 मार्क्स के 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :

अगर आप CTET जैसे किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed