फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CTET 2021 admit card will be issued-safalta

CTET 2021: पहली बार ऑनलाइन मोड में होने जा रही है परीक्षा, जानें कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड

Wed, 01 Dec 2021 04:13 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 01 Dec 2021 04:13 PM IST
सार

CTET 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। 16 दिसंबर से 13जनवरी के बीच होने वाली यह परीक्षा पहली बार ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
CTET 2021 admit card will be issued-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। 16दिसंबर से शुरू होने जा रही CTET के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 16दिसंबर से शुरू होकर 13 जनवरी तक चलेगी। CTET 2021 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बिल्कुल नया अनुभव होगा,क्योंकि पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होने जा रही है। साथ ही इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों से अब नई शिक्षा नीति के मुताबिक तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। अगर आपने भी इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है,तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE CTET Online Practice Classes: Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

पहली बार ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा :

इस बार के CTETमें शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल पहली बार इस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन तरीके से किया जाएगा। CBSEने इस बार इस परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया है। गौरतलब है कि इससे पहले यह परीक्षा सिर्फ ऑफलाइन मोड में ही आयोजित होती थी।

विज्ञापन

कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड : 

CTET 2021 में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE, CTET 2021 के लिए एडमिट कार्ड इस महीने के आखिर में या दिसंबर की शुरुआत में जारी कर सकता है। CTET 2021 के लिए एडमिट कार्ड का अगले हफ्ते जारी होना तय माना जा रहा है, इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न :

CTET पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि, पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाएंगे।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप विभिन्न शिक्षक पात्रता परीक्षाओं या SSC GD, UP SI, UP लेखपाल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐपडाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको फ्री-मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed