CTET 2021-22: CTET में क्या रहता है अभ्यर्थियों के सफलता का प्रतिशत और कब तक जारी हो सकता है इसका रिजल्ट, जानें यहाँ
CBSE ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया है। यह परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की थी।
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के रिजल्ट में हो रही देर से अभ्यर्थी काफी परेशान हैं और इसे जल्द जारी करने की मांग कर रहे हैं। CBSE ने यह परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की थी। बोर्ड द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक इसका रिजल्ट 15 फरवरी को ही जारी किया जाना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे अभी तक जारी नहीं किया गया है। CTET में सफल होने वाले अभ्यर्थी केंद्र सरकार के स्कूलों में निकलने वाली शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन के पात्र माने जाते हैं। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम के FREE TET Online Course - Join Now की मदद ले सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
इसमें क्या रहता है अभ्यर्थियों के सफलता का प्रतिशत :
वर्तमान CTET से पहले यह परीक्षा 2021 की शुरुआत में आयोजित की गई थी। 31 जनवरी 2021 को आयोजित की गई इस परीक्षा का रिजल्ट 26 फरवरी 2021 को जारी किया गया था। CBSE द्वारा इस परीक्षा से संबंधित जारी की गई सूचना के मुताबिक इसके पेपर 1 में हिस्सा लेने के लिए 1611423 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था और इनमें से 1247217 अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था। इस पेपर में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 414798 थी। इस हिसाब से देखा जाए तो इसमें हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों में से तकरीबन 33.25 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने इसमें सफलता हासिल को थी।
यह भी पढ़ें
CTET सिलेबस
CTET एलिजिबिलिटी
CTET सैलरी
पेपर 2 में कितना था सफलता का प्रतिशत :
इसके पेपर 2 में हिस्सा लेने के लिए 1447551 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था और इनमें से 1104454 अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था। इस पेपर में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 239501 थी। यानी इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले कुल अभ्यर्थियों में से 21.68 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने इसमें सफलता हासिल की थी।
कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट :
CBSE इस परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड जल्द ही इस परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रही है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।