फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET 2021-22: CTET 2021 has been conducted, see the complete analysis of this exam here-safalta

CTET 2021-22: CTET 2021 का आयोजन हो गया है पूरा, इस परीक्षा का कम्पलीट एनालिसिस देखें यहाँ

Sun, 23 Jan 2022 10:31 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 23 Jan 2022 10:31 AM IST
सार

CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है। CTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 19 सितंबर 2021 से 25 अक्टूबर 2021 के बीच आवेदन मांगे गए थे।
 

विज्ञापन
CTET 2021-22: CTET 2021 has been conducted, see the complete analysis of this exam here-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन पूरा हो चुका है। यह परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2021 के बीच आयोजित की गई थी। हालांकि, CBSE ने उन अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा फिर से 17 जनवरी और 21 जनवरी को आयोजित की थी, जो 16 दिसंबर और 17 दिसंबर को आयोजित हुई परीक्षा में तकनीकी खामी की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे। CTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 19 सितंबर 2021 से 25 अक्टूबर 2021 के बीच आवेदन मांगे गए थे। वहीं, अगर आप भी किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर मौजूद कई फ्री कोर्सेस और FREE Current Affairs- Download Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

पेपर 1 में पूछे गए हैं किस लेवल के प्रश्न :

प्राइमरी लेवल टीचर के लिए आयोजित होने वाले पेपर 1 में शामिल होने वाले अभ्यथियों के मुताबिक इस परीक्षा में अधिकतर दिन ईजी या मॉडरेट श्रेणी के प्रश्न पूछे गए हैं। सिर्फ कुछ ही शिफ्ट्स के अभ्यर्थियों ने यह बात कही है कि उनके शिफ्ट में कठिन प्रश्न पूछे गए हैं। इस परीक्षा के अलग अलग शिफ्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक औसतन इसमें 110 से 120 प्रश्न इजी से मॉडरेट श्रेणी के पूछे गए हैं।

विज्ञापन

पेपर 2 में यह रहा है प्रश्नों का स्तर :

सेकंडरी लेवल टीचर के लिए आयोजित होने वाले पेपर 2 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इस परीक्षा में अधिकतर दिन प्रश्नों का स्तर मॉडरेट श्रेणी का रहा है। इस परीक्षा के अलग अलग शिफ्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक पेपर 2 में कभी 105 से 110 प्रश्न ईजी और मॉडरेट श्रेणी के तो कभी 100 से 105 प्रश्न ईजी और मॉडरेट श्रेणी के पूछे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक जारी होगा रिजल्ट : 

CBSE द्वारा इस परीक्षा के लिए जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक इसका रिजल्ट 15 फरवरी 2022 को घोषित किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। गौरतलब है कि इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी केंद्र सरकार तथा कई राज्यों के स्कूलों में शिक्षकों की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आपको एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही, यूपी लेखपाल, UPTET/CTET व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed