CSIR UGC NET 2021: एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा की सुधार विंडो खोली, ऐसे करें करेक्शन
एनटीए ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा की सुधार विंडो खोल दी है। उम्मीदवारों के पास आवेदन पत्र में सुधार के लिए 9 जनवरी, 2022 की रात 11.50 बजे तक का समय है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या csirnet.nta.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा के लिए एक सुधार विंडो खोल दी है। इस सुधार विंडो के जरिए उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे और आवेदन पत्र में दर्ज किए गए विवरण की जांच भी कर सकेंगे। सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा के लिए दिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है और वह अपने आवेदन पत्र व पंजीकरण फॉर्म में किसी भी प्रकार का बदलाव करना चाहते हैं तो वह आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।
सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को 9 जनवरी, 2022 को रात 11:50 बजे तक आवेदन पत्र में परिवर्तन करने की अनुमति दी गई है। एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो 5 जनवरी, 2022 को खोल दी गई थी।
नोटिस में यह भी कहा गया है कि ऑनलाइन सुधार के दौरान उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड,नेट बैंकिंग, यूपीआई या पेटीएम वॉलेट के माध्यम से एनटीए को अतिरिक्त शुल्क भुगतान कर सकते हैं।
CSIR UGC NET 2021 परीक्षा इन तिथियों पर होगी
यह सुविधा सिर्फ उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण और आवेदन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और परीक्षा शुल्क का भुगतान भी कर दिया है। एनटीए द्वारा संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा 29 जनवरी, 5 फरवरी और 6 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों का परीक्षण विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित पांच विषय क्षेत्रों पर किया जाएगा। देश के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), लेक्चररशिप की योग्यता को निर्धारित करने के लिए इस परीक्षा का आयोजन होता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड के तहत इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
CSIR UGC NET 2021 के आवेदन पत्र में ऐसे करें सुधार
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉग इन पर जाएं।
- लॉग इन पर जाकर अपनी जानकारियों को दर्ज करें।
- अब आपका आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारियों में सुधार करें।
- सुधार करने के बाद अपने आवेदन पत्र को जांच लें और उसे दर्ज करें।
- अब अपने शुल्क का भुगतान करें और अंतिम बार आवेदन पत्र को दर्ज करें।
- अब अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।