फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CRPF SI ASI Constable Recruitment 2023 know how to Apply Online at crpf.nic.in

CRPF Recruitment 2023: सीआरपीएफ में एसआई-एएसआई पदों पर भर्ती शुरू, दो सौ से ज्यादा पदों पर ऐसे करें आवेदन

Mon, 01 May 2023 12:04 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 01 May 2023 12:04 PM IST
सार

CRPF Vacancy 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने दो सौ से अधिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है।

विज्ञापन
CRPF SI ASI Constable Recruitment 2023 know how to Apply Online at crpf.nic.in
crpf recruitment सीआरपीएफ भर्ती २०२३ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CRPF SI-ASI Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में दो सौ से अधिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनमें सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आज यानी एक मई 2023 से आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मई 2023 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 212 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CRPF शैक्षणिक योग्यता

एएसआई - ड्राफ्ट्समैन कोर्स में तीन साल की डिप्लोमा डिग्री के साथ छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
एसआई - आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट डिग्री के साथ तृतीय वर्ष की डिप्लोमा डिग्री होनी चाहिए।
कॉन्स्टेबल - उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

विज्ञापन

CRPF रिक्तियों का विवरण

  • सब-इंस्पेक्टर (आरओ): 19

  • सब-इंस्पेक्टर (क्रिप्टो): 07

  • उप-निरीक्षक (तकनीकी): 05

  • सब-इंस्पेक्टर (सिविल) (पुरुष): 20

  • सहायक उप-निरीक्षक (तकनीकी): 146

  • सहायक उप-निरीक्षक (ड्राफ्ट्समैन): 15

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की इस भर्ती के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र 13 जून को जारी किया जाएगा। जबकि कंप्यूटर आधारित परीक्षा 24 और 25 जून को आयोजित की जाएगी

CRPF SI ASI ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट crpf.nic.in पर लॉग इन करें।

  • करिअर सेक्शन में एप्लिकेशन फॉर्म लिंक खोजें।

  • अब अप्लाई ऑनलाइन साइट पर क्लिक करें।

  • आवेदन पत्र ध्यानपूर्वक भरें।

  • अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर की स्कैन प्रतियां अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

CRPF SI ASI चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा

  • पीईटी / पीएसटी

  • कौशल परीक्षा

  • दस्तावेज सत्यापन

  • चिकित्सा परीक्षण और सबसे आखिरी में ज्वाइनिंग लेटर मिलता है।

CRPF SI ASI आवेदन शुल्क

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सब इंस्पेक्टर (ग्रुप-'बी') सब इंस्पेक्टर (ग्रुप-'सी'), केवल जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए के लिए 200 रुपये और असिस्टेंट के लिए 100 रुपये के परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिकों और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
 

CRPF SI ASI आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। हांलाकि सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed