फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Cotton Corporation of India recruitment for various posts apply at cotcorp.org.in

CCIL Recruitment 2023: कपास निगम लिमिटेड में करीब 100 पदों पर भर्तियां, जानें क्या है योग्यता

Wed, 26 Jul 2023 01:15 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 26 Jul 2023 01:15 PM IST
सार

CCIL Recruitment 2023: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Cotton Corporation of India recruitment for various posts apply at cotcorp.org.in
CCIL Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CCIL Recruitment 2023: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट  cotcorp.org.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 अगस्त (रात 11.55 बजे) तक है।

विज्ञापन

CCIL Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 93 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 6 रिक्तियां प्रबंधन प्रशिक्षु (विपणन) (Management Trainee (Marketing) के लिए हैं, 6 रिक्तियां प्रबंधन प्रशिक्षु (लेखा) (Management Trainee (Accounts) के लिए हैं और 81 रिक्तियां जूनियर वाणिज्यिक कार्यकारी (Junior Commercial Executive) के पद के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

CCIL Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

  • प्रबंधन प्रशिक्षु (विपणन) के लिए - कृषि व्यवसाय प्रबंधन में एमबीए/कृषि से संबंधित एमबीए।

  • प्रबंधन प्रशिक्षु (लेखा) के लिए - सीए, सीएमए, एमबीए फाइनेंस,एमएमएस/एम.कॉम या वाणिज्य विषय में कोई समकक्ष स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

  • जूनियर कमर्शियल एक्जीक्यूटिव के लिए - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कुल 50% अंकों के साथ बी.एससी एग्रीकल्चर, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के मामले में 45% अंक होने चाहिए।

विज्ञापन

CCIL Recruitment 2023  आयु सीमा

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 24 जुलाई 2023 से की जाएगी। साथ ही आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

CCIL Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क और 500 रुपये का सुविधा शुल्क मिलाकर कुल 1500 रुपये देना होगा, जबकि एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक,पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 500 रुपये का सिर्फ सूचना शुल्क देना होगा।

CCIL Recruitment 2023 वेतनमान

  • प्रबंधन प्रशिक्षु (विपणन) – 30,000 से 1,20,000 रुपये (आईडीए)

  • प्रबंधन प्रशिक्षु (लेखा) 30,000 से 1,20,000 रुपये (आईडीए)

  • जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव - 22000 से 90000 रुपये (आईडीए)

CCIL Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cotcorp.org.in पर जाएं।

  • व्हाट्स न्यू सेक्शन पर, विभिन्न पदों के तहत भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

  • अब चरण 1 पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।

  • अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।

  • फॉर्म भरें, फीस का भुगतान करें और सबमिट करें।

  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed