फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Coal India Releases Notification for 276 Management Trainee (Mining) Posts

CIL Job: माइनिंग इंजीनियर्स के लिए कोल इंडिया में भर्ती, गेट का वैलिड स्कोरकार्ड अनिवार्य; जानें कैसे होगा चयन

Wed, 06 May 2026 04:13 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 06 May 2026 04:13 PM IST
सार

CIL Recruitment 2026: कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी (माइनिंग) के 276 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह अवसर माइनिंग इंजीनियरिंग के उम्मीदवारों के लिए है, जिसमें चयन GATE-2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
Coal India Releases Notification for 276 Management Trainee (Mining) Posts
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

CIL Vacancy 2026: कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी (माइनिंग) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 276 पद भरे जाएंगे, जो उम्मीदवार माइनिंग इंजीनियरिंग से पढ़ाई कर चुके हैं और GATE-2025 पास हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाकर 8 मई 2026 से 7 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती पूरी तरह GATE-2025 के स्कोर के आधार पर होगी, यानी कोई अलग लिखित परीक्षा नहीं होगी।

विज्ञापन


माइनिंग पद के लिए कुल 276 रिक्तियां घोषित की गई हैं, जिनमें से 114 पद सामान्य (UR) वर्ग के लिए, 27 पद ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए, 41 पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए, 20 पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए और 74 पद ओबीसी (NCL) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

 
विषय (Subject) सामान्य (UR) ईडब्ल्यूएस (EWS) एससी (SC) एसटी (ST) ओबीसी (NCL) कुल रिक्तियां
माइनिंग 114 27 41 20 74 276

जान लें आवेदन की जरूरी शर्तें

मैनेजमेंट ट्रेनी (माइनिंग) पद के लिए उम्मीदवार के पास खनन अभियांत्रिकी (Mining Engineering) में डिग्री होना जरूरी है। यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से फुल-टाइम और रेगुलर कोर्स के रूप में होनी चाहिए। सामान्य, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक जरूरी हैं, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5% की छूट दी गई है, यानी वे 55% अंकों के साथ भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने अपनी डिग्री पूरी कर ली है या अंतिम सेमेस्टर परीक्षा पास कर चुके हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर उम्मीदवार के अंक CGPA, GPA या CPI में हैं, तो उन्हें उसे प्रतिशत में बदलने का प्रमाण पत्र भी देना होगा। कुल मिलाकर, सही डिग्री, जरूरी अंक और मान्यता प्राप्त संस्थान से पढ़ाई होना इस भर्ती के लिए आवश्यक है।

जानें वेतन 

विवरण जानकारी
वेतनमान 60,000 से 1,80,000
प्रारंभिक वेतन ट्रेनिंग के दौरान 60,000 प्रति माह
अतिरिक्त भत्ते महंगाई भत्ता (DA), HRA, अन्य अलाउंस, कैंटीन भत्ता, परफॉर्मेंस बोनस (PRP)
अन्य लाभ छुट्टियां, मेडिकल सुविधा, पेंशन (CMPF/CMPS), ग्रेच्युटी आदि
सेवा बांड 3 लाख + GST (हर महीने 5,000 सैलरी से कटेगा, 5 साल बाद वापस मिलेगा)
न्यूनतम सेवा अवधि 5 साल (60 महीने)

जानें आवेदन शुल्क 

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य (UR), ओबीसी (CL एवं NCL) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹1,000 के साथ 18% जीएसटी मिलाकर कुल 1,180 शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। इसके अलावा Coal India Limited और उसकी सहायक कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को भी आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का GATE-2025 पास होना जरूरी है। सबसे पहले GATE-2025 के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा (हर पद के लिए 1:3 अनुपात में)। अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो ज्यादा प्रतिशत वाले या उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। अंतिम मेरिट लिस्ट सिर्फ GATE-2025 स्कोर के आधार पर बनेगी और इसी साल के स्कोर ही मान्य होंगे।

सरकारी या पीएसयू में काम कर रहे उम्मीदवार NOC या रिलीविंग लेटर के साथ आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर जारी होगी और उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट (IME) के लिए बुलाया जाएगा। इन दोनों प्रक्रियाओं को पास करने के बाद ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed