Coal India Limited Recruitment: कोल इंडिया लिमिटेड में सैकड़ों पदों पर भर्तियां, इस तारीख से करें आवेदन
Coal India Limited Recruitment: इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 481 निर्धारित की गई है। बता दें कि भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
विस्तार
Coal India Limited Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कोल इंडिया लिमिटेड/ Coal India Limited ने विभिन्न विषयों में मैनेजमेंट ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन नोटिफिकेशन को चेक कर के आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण-:
Coal India Limited Recruitment: इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
कोल इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार 8 जुलाई, 2022 को शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवार 7 अगस्त, 2022 तक अपना आवेदन कर सकेंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
Coal India Limited Recruitment: इतनी है पदों की संख्या
इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 481 निर्धारित की गई है। बता दें कि भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को कार्मिक और मानव संसाधन, पर्यावरण, सामग्री प्रबंधन, विपणन और बिक्री और अन्य विषयों के तहत नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें।
Coal India Limited Recruitment: भर्ती का विवरण-:
- कार्मिक और एचआर-138
- पर्यावरण-68
- सामग्री प्रबंधन-115
- मार्केटिंग और सेल्स-17
- सामुदायिक विकास-79
- लीगल-54
- जनसंपर्क-06
- कंपनी सचिव-04
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब यहां पर मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीकरण कर लें।
- अब लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
- अब सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।