फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CISF Head Constable Recruitment Notification 2023 know how to apply at cisfrectt.cisf.gov.in

CISF Head Constable Recruitment 2023: हेड कॉन्स्टेबल पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

Sat, 28 Oct 2023 06:55 PM IST
Saurabh Pandey सौरभ पांडेय
Updated Sat, 28 Oct 2023 06:55 PM IST
सार

CISF Jobs:  सीआईएसएफ ने हेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
CISF Head Constable Recruitment Notification 2023 know how to apply at cisfrectt.cisf.gov.in
CISF - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

CISF Head Constable Recruitment 2023: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने हेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीआईएसएफ हेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर, 2023 तक रहेगी।

विज्ञापन

CISF Head Constable आयु सीमा

सीआईएसएफ में हेड कॉन्स्टेबल के 215 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 01 अगस्त, 2023 तक 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

CISF Head Constable Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। 

विज्ञापन

CISF Head Constable Recruitment शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से 12वीं पास होना शामिल है। इसके अलावा विस्तृत जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी कर सकते हैं। 

CISF Head Constable शारीरिक मानक

पुरुष सामान्य, एससी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए

  • ऊंचाई: 167 सेमी

  • सीना: 81-86 सेमी (न्यूनतम विस्तार 5 सेमी)

महिला उम्मीदवारों (यूआर, एससी, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी, पैरा संख्या 6.4.1 में उल्लिखित उम्मीदवारों को छोड़कर) के लिए-

  • ऊंचाई: 153 सेमी

  • महिला उम्मीदवारों के लिए छाती के माप की कोई न्यूनतम आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed