{"_id":"675fe1a6d4988b752c0de037","slug":"cisf-constable-fire-admit-card-2024-for-pet-pst-dv-released-at-cisfrectt-cisf-gov-in-download-link-here-2024-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CISF: सीआईएसएफ कांस्टेबल फायरमैन पीईटी, पीएसटी, डीवी के लिए प्रवेश पत्र जारी, जनवरी में होगा एग्जाम","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CISF: सीआईएसएफ कांस्टेबल फायरमैन पीईटी, पीएसटी, डीवी के लिए प्रवेश पत्र जारी, जनवरी में होगा एग्जाम
Mon, 16 Dec 2024 01:45 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:45 PM IST
सार
CISF Constable Fire Admit Card 2024: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने पीईटी, पीएसटी, डीवी के लिए सीआईएसएफ कांस्टेबल फायर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जो उम्मीदवार पीईटी/पीएसटी/डीवी के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CISF Constable Fireman DV PET PST Admit Card 2024 Out: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने 2024 के लिए कांस्टेबल (फायरमैन) दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड आज 16 दिसंबर को जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने सीआईएसएफ कांस्टेबल फायरमैन भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस अभियान का उद्देश्य कुल 1130 पदों को भरना है। कांस्टेबल (फायर) 2024 शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/शारीरिक मानक परीक्षण (PST) सत्यापन (DV) 24 दिसंबर से 20 जनवरी, 2025 तक देश भर के 35 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
फिजिकल टेस्ट पात्रता मानदंड
- शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test - PST): इसके लिए उम्मीदवारों को 24 मिनट के भीतर 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
- शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test - PST): उम्मीदवीरों की ऊंचाई 170 सेमी और सीना 80-85 सेमी होना चाहिए। पहाड़ी क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई और छाती में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
महत्वपूर्ण निर्देश
उम्मीदवार ध्यान दें, एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में उपस्थित होने की अनुमति नहीं होगी। दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए मूल दस्तावेज और उनकी प्रतियां लानी होंगी और समय पर केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)/शारीरिक मानक परीक्षण (PST) सत्यापन (DV), लिखित परीक्षा (OMR/CBT), विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME)/समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME) शामिल हैं। OMR/कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड के तहत लिखित परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
वेबसाइट से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थता की स्थिति में उम्मीदवारों को पीईटी/पीएसटी/डीवी से कम से कम एक सप्ताह पहले सीआईएसएफ से संपर्क करना चाहिए। एडमिट कार्ड न मिलने की स्थिति में उम्मीदवार सीआईएसएफ हेल्पलाइन नंबर 011-24366431/24307933 (केवल कार्य दिवसों में 1000 से 1800 बजे तक) पर संपर्क कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- सबसे पहले उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध सीआईएसएफ कांस्टेबल फायर एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड की जांच करें और डाउनलोड कर लें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।