फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CGPSC State Service Examination 2023 registration begins apply direct link at psc.cg.gov.in

CGPSC Recruitment: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

Fri, 01 Dec 2023 04:55 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 01 Dec 2023 04:55 PM IST
सार

CGPSC State Service Examination 2023: सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CGPSC State Service Examination 2023 registration begins apply direct link at psc.cg.gov.in
CGPSC (सीजीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CGPSC SSE Examination 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तरफ से सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 01 दिसंबर 2023 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2023 तक है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी 31 दिसंबर से 03 जनवरी 2023 तक अपने आवेदन पत्र संपादित कर सकेंगे।

विज्ञापन

CGPSC Recruitment परीक्षा तिथियां

सीजीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 11 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली है, जबकि सीजीपीएससी (मुख्य) परीक्षा 2024 13, 14, 15 और 16 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। जिसे पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CGPSC Recruitment आवेदन शुल्क

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अन्य राज्यों के आवेदकों 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed