{"_id":"67067cab58f1df2654065ca2","slug":"cgpsc-civil-judge-mains-2023-exam-result-out-know-here-how-to-check-2024-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CGPSC Civil Judge Mains 2023: सिविल जज मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CGPSC Civil Judge Mains 2023: सिविल जज मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट
Wed, 09 Oct 2024 06:23 PM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:23 PM IST
सार
CGPSC Civil Judge Mains 2023: सीजीपीएससी ने सिविल जज मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में सम्मिलित हुए परीक्षार्थी ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
CGPSC Civil Judge 2023 Main Exam
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
CGPSC Civil Judge Mains 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( CGPSC ) ने सिविल जज मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज मुख्य परीक्षा 25 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की थी। CGPSC भर्ती अभियान का उद्देश्य सिविल जजों के कुल 49 रिक्त पदों को भरा जाएगा। सिविल जज भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 3 सितंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के तीन जिलों बिलासपुर, दुर्ग भिलाई और रायपुर (छत्तीसगढ़) में पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। इस सिविल जज मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए कुल 151 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया
सिविल जज के पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के जरिए होगा। प्रवेश पत्र/ साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर साक्षात्कार के करीब 10 दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इस परीक्षा में वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के योग्य होंगे जो प्रारम्भिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिणाम डाउनलोड करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, सिविल जज मेन्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।