फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CG Vyapam Recruitment 2025: Last Date to Apply for 880 Posts Including Peon, Attendant; Register Now

CG Vyapam Recruitment: चपरासी से लेकर अटेंडेंट तक 880 पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका, जल्दी करें पंजीकरण

Mon, 30 Jun 2025 08:50 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 30 Jun 2025 08:50 AM IST
सार

CG Vyapam Bharti Last Date: छत्तीसगढ़ व्यापम भर्ती के लिए आज यानी 30 जून को आवेदन का अंतिम दिन है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 880 पदों पर लेबोरेटरी अटेंडेंट, चपरासी, वॉचमैन और सफाईकर्मी के चयन का है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे पढ़ें...

विज्ञापन
CG Vyapam Recruitment 2025: Last Date to Apply for 880 Posts Including Peon, Attendant; Register Now
CG Vyapam Recruitment - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CG Vyapam Recruitment Last Date: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) की तरफ से आपके लिए शानदार मौका है। 880 पदों पर निकली भर्ती के लिए आज 30 जून 2025 आवेदन करने का अंतिम दिन है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देर किए तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन

किन पदों पर हो रही है भर्ती?

पद का नाम पदों की संख्या
लेबोरेटरी अटेंडेंट 430 पद
चपरासी 210 पद
गार्ड/वॉचमैन 210 पद
सफाईकर्मी 30 पद
कुल पद 880 पद

3 अगस्त को होगी छत्तीसगढ़ व्यापम भर्ती परीक्षा

छत्तीसगढ़ व्यापम भर्ती के तहत आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तारीख 3 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड 28 जुलाई 2025 से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। 

विज्ञापन

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता पदानुसार निर्धारित की गई है। लेबोरेटरी अटेंडेंट पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। जबकि चपरासी, वॉचमैन और सफाईकर्मी जैसे अन्य पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 5वीं पास निर्धारित की गई है। 

वहीं, आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। लेबोरेटरी अटेंडेंट पद के लिए वेतन लेवल-3 के तहत ₹18,000 से ₹56,900 प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। वहीं, चपरासी, वॉचमैन और सफाईकर्मी पदों पर नियुक्त अभ्यर्थियों को वेतन लेवल-1 के अनुसार ₹15,600 से ₹49,400 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। यह वेतनमान राज्य सरकार के नियमानुसार अन्य भत्तों सहित होगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क देना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 350 रुपये, OBC वर्ग के लिए 250 रुपये और SC/ST/PH वर्ग के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर संबंधित भर्ती विज्ञापन (Notification) को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • अब “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
  • श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सबमिट करने से पहले आवेदन फॉर्म की सभी जानकारियों की अच्छी तरह से जांच कर लें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed