फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CG Vyapam Recruitment 2025: Assistant Development Extension Officer 200 posts in Chhattisgarh; know details

CG Vyapam 2025: स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी! छत्तीसगढ़ में सहायक विकास विस्तार अधिकारी पदों पर भर्ती

Tue, 08 Apr 2025 01:13 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 08 Apr 2025 01:13 PM IST
सार

CG Vyapam Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CG Vyapam Recruitment 2025: Assistant Development Extension Officer 200 posts in Chhattisgarh; know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

CG Vyapam Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 2025 में सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई 2025 तक है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां  

आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है और उम्मीदवारों को अंतिम आवेदन 2 मई 2025 तक भरने होंगे। इसके बाद 3 से 5 मई 2025 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इस भर्ती की परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी और परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 6 जून 2025 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा।
विज्ञापन

और भी पढ़ें:- यूपी में सरकारी नौकरी की भरमार! पुलिस के बाद अब 44 हजार होमगार्ड की होगी भर्ती

शैक्षणिक योग्यता  

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, जिन अभ्यर्थियों के पास ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर डिग्री या स्नातकोत्तर पत्रोपाधि है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। चयन के लिए मेरिट सूची तैयार करते समय प्रतियोगी परीक्षा में प्राप्त अंकों का 85% वेटेज दिया जाएगा, जबकि ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर उपाधि धारित उम्मीदवारों को अतिरिक्त 15 अंक मिलेंगे।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) प्रश्न होंगे। प्रश्नों में उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन, पंचायती राज, ग्रामीण विकास की प्रमुख योजनाओं, छत्तीसगढ़ का सामान्य अध्ययन, और सामान्य हिंदी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों के अंक के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed