फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CG Vyapam Admit Card 2021 Chattisgath Professional Examination Board released admit card for Mandi Inspector & Sub Inspector Exam, know how to download it here

CG Vyapam Admit Card 2021: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने जारी किया मंडी निरीक्षक और उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र

Sat, 27 Nov 2021 10:52 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 27 Nov 2021 10:52 PM IST
सार

CG Vyapam Admit Card 2021: मंडी निरीक्षक और उप निरीक्षक के  पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2021 को किया जाएगा। यह परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
CG Vyapam Admit Card 2021 Chattisgath Professional Examination Board released admit card for Mandi Inspector & Sub Inspector Exam, know how to download it here
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजीपीईबी/सीजी व्यापम) ने मंडी निरीक्षक और उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है।  यह प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह सीजीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ व्यापम भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखें
मंडी निरीक्षक और उप निरीक्षक के  पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2021 को किया जाएगा। यह परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह जल्द से जल्द अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। आखिरी समय में वेबसाइट पर  अधिक लोड रहने के कारण प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या भी आ सकती है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ व्यापम भर्ती के लिए प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं। 
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे  Download CG Vyapam Mandi & Sub Inspector Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
3. आप एक नए पेज पर चले जाएंगे, यहां अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करें।
4. जानकारी दर्ज कर के सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र आ जाएगा। 
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
7. आगे की जरूरत के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंट भी निकलवा लें।

छत्तीसगढ़ व्यापम भर्ती द्वारा कुल 198 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 22 पद मंडी निरीक्षक के हैं और 146 पद पुलिस इंस्पेक्टर के। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 मार्च 2021 से लेकर 4 अप्रैल 2021 तक आयोजित की गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, बिना इसके परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी जानकारी और दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ लें और परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed