फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CG Police Constable recruitment 2024 application process undeway, Apply now at cgpolice.gov.in

Constable Recruitment 2024: कॉन्स्टेबल के करीब 6 हजार पदों पर चल रही आवेदन प्रक्रिया, 15 फरवरी तक करें अप्लाई

Tue, 30 Jan 2024 11:57 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 11:57 AM IST
सार

CG Police Constable Recruitment: पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के करीब 6 हजार पदों पर पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे इस भर्ती से जुड़ी डिटेल पढ़कर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
CG Police Constable recruitment 2024 application process undeway, Apply now at cgpolice.gov.in
सीजी पुलिस भर्ती 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CG Police Constable Recruitment: पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए यह काम की खबर है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल (जीडी/ट्रेड/ड्राइवर) के करीब 6,000 पदों को भरा जाएगा। अगर आप आवेदन करने के इच्छुक हैं तो नीचे भर्ती से जुड़ा विवरण पढ़ सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

15 फरवरी है लास्ट डेट

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ कॉन्स्टेबल (जीडी/ट्रेड/ड्राइवर) भर्ती के लिए 15 फरवरी, 2024 तक आवेदन किया जा सकता है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य पुलिस विभाग में कुल 5967 रिक्तियों को भरना है। इन रिक्तियों का विवरण निम्न प्रकार है:

  • सामान्य वर्ग - 2291 पद
  • ओबीसी वर्ग - 765 पद
  • एससी वर्ग - 562 पद
  • एसटी वर्ग - 2349 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2023 को 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

शैक्षिक योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा, एसटी के लिए 8वीं पास और नक्सली क्षेत्रों के लिए 5वीं पास होना जरूरी है।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी), मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद मेडिकल परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर भूमिका के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सीजी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • विधिवत भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed