CG Patwari Admit Card: छ्त्तीसगढ़ व्यापमं ने जारी किया पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें
CG Patwari Admit Card: इस भर्ती के माध्यम से कुल 301 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न जिलों में पटवारी के रिक्त पदों पर नियुक्ति मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Patwari Admit Card: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने राज्य में पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह अपना प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in या cgvyapam.choice.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा।
CG Patwari Admit Card: इस तारीख को होगी परीक्षा
छत्तीसगढ़ व्यापमं की ओर से पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या या आशंका का सामना करना पड़ रहा है, वह 077-2972780 या 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं।
CG Patwari Admit Card: इतने पदों पर होगी भर्ती
जो भी उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यापमं की ओर से पटवारी भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में सफल होंगे उन्हें स्किल टेस्ट यै अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 301 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न जिलों में पटवारी के रिक्त पदों पर नियुक्ति मिलेगी।
CG Patwari Admit Card: कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Admit Card के सेक्शन में जाएं।
- अब यहां दिखाई दे रहे पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।