फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Central Home ministry launched CAPF Punarvaas portal for retired CAPF personnel seeking re-employment

CAPF Punarvaas: गृह मंत्रालय ने लांच किया सीएपीएफ पुनर्वास पोर्टल, सेवानिवृत्त जवानों को रोजगार पाने में मिलेगी मदद

Sat, 07 May 2022 07:46 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 07 May 2022 07:46 PM IST
सार

मंत्रालय के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्रालय की ओर से की गई यह पहल सीएपीएफ कर्मियों के कल्याण की दिशा में एक कदम है।

विज्ञापन
Central Home ministry launched CAPF Punarvaas portal for retired CAPF personnel seeking re-employment
Central Home Ministry - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सशस्त्र पुलिस बलों जैसे सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवानों के लिए एक सुविधा पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल के माध्यम से जवानों को सेवानिवृत्ति के बाद फिर से नौकरी पाने में मदद मिलेगी। इस पोर्टल का नाम सीएपीएफ पुनर्वास/CAPF Punarvaas रखा गया है। कल्याण और पुनर्वास बोर्ड (WARB) माध्यम से सेवानिवृत्त जवान अपनी निजी जानकारी को दर्ज कर के मदद प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी विशेषता और काम करने के स्थान का जिक्र करना होगा। 

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि सीएपीएफ और असम रायफल के जवानों को निजी सुरक्षा एजेंसीयों में रोजगार दिलाने के मकसद से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देशों के अनुसार मंत्रालय ने सीएपीएफ पुनर्वास को लांच किया है। गृह मंत्रालय की ओर से निजी सुरक्षा एजेंसियों के पंजीयन के लिए निजी सुरक्षा एजेंसियां विनियमन अधिनियम (PSARA) के तहत एक अन्य पोर्टल भी चलाया जाता है। अब दोनों ही वेबसाइट को इंटरलिंक कर दिया गया है। इसकी मदद से रोजगार तलाशने वाले करने वाले और रोजगार प्रदान करने वाले दोनों एक प्लेटफॉर्म पर सेवानिवृत्त कार्मिकों के डेटा का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


देश में बढ़ते व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को देखते हुए निजी सुरक्षा एजेंसियों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही इन एजेंसियों के लिए सुरक्षा कर्मियों की भी जरूरत बढ़ेगी। मंत्रालय के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्रालय की ओर से की गई यह पहल सीएपीएफ कर्मियों के कल्याण की दिशा में एक कदम है। यह जवानों और उनकी पुनर्वास की आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोगी साबित होगी। बयान में आगे कहा गया है कि बयान में कहा गया है कि सीएपीएफ कर्मियों और उनके परिवारों का कल्याण पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed