फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   center does not ban on government jobs

सरकारी नौकरी पर केंद्र सरकार का बड़ा बयान

Thu, 12 Mar 2015 01:10 PM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
center does not ban on government jobs

सरकारी प्रतिष्ठानों और मंत्रालयों में दो साल तक नई नियुक्तियों पर पाबंदी लगाए जाने की अटकलों को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में हस्तक्षेप करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा कोई आदेश सरकार की ओर से नहीं निकाला गया है।

बुधवार को श्रम व रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय से पूछे गए सवाल के जवाब में हस्तक्षेप करते हुए राजनाथ ने कहा कि कोई असंवेदनशील सरकार ही इस तरह का निर्णय लेगी। यह सरकार सभी को रोजगार देना चाहती है।

विज्ञापन

कहा सरकार करना चाहती है नौकरियों का सृजन

center does not ban on government jobs
खासतौर पर युवाओं के लिए रोजगार के नए मौकों का सृजन करना चाहती है। बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन हो इसके लिए नीतियां बनाई जा रही हैं। वहीं श्रम मंत्री दत्तात्रेय ने कहा कि देश में रोजगार के नए मौके पेश करने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं।

इनमें निजी क्षेत्र को बढ़ावा देना, विभिन्न मंत्रालयों की रोजगार संबंधी योजनाओं पर सार्वजनिक खर्च में वृद्धि करना शामिल है।

सरकार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मनरेगा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, शहरी आजीविका मिशन जैसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। नेशनल मैन्यूफैक्चरिंग काउंसिल की ओर से 2022 तक 10 करोड़ रोजगार के सृजन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed