फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBSE Exams 2021-22: CBSE Board will conduct online 10th and 12th first term exams or exam dates will increase, know this new update-safalta

CBSE Exams 2021-22: सीबीएसई बोर्ड ऑनलाइन कराएगा 10वीं और 12वीं के फर्स्ट टर्म एग्जाम या फिर बढ़ेंगी परीक्षा की तारीखें, जान लीजिए ये नई अपडेट

Tue, 16 Nov 2021 03:56 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 16 Nov 2021 03:56 PM IST
सार

CBSE ने कोरोना के खतरे की वजह से साल 2022 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले फर्स्ट टर्म एग्जाम कराने का ऐलान किया है। इसके अतिरिक्त सीबीएसई  ने दसवीं, बारहवीं के सभी स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है।  लेकिन प्रदूषण की वजह से बिगड़े हालात की वजह से उम्मीद है कि ये परीक्षाएं बोर्ड ऑनलाइन करा सकता है।
 

विज्ञापन
CBSE Exams 2021-22: CBSE Board will conduct online 10th and 12th first term exams or exam dates will increase, know this new update-safalta
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : Social media

विस्तार

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कोरोना के खतरे की वजह से साल 2022 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले फर्स्ट टर्म एग्जाम कराने की योजना बनाई है। इस परीक्षा प्रणाली को लागू करने का मूल उद्देश्य एग्जाम के समय आने वाली सभी तरह की चुनौतियों से निपटना है। ये फर्स्ट टर्म एग्जाम वैकल्पिक परीक्षा पैटर्न पर आधारित होंगे। जानकारी के अनुसार, इन एग्जाम के लिए डेटशीट भी जारी की जा चुकी है और छात्रों को उनका प्रवेश पत्र भी उपलब्ध कराया जा चुका है। दसवीं स्टूडेंट्स के फर्स्ट टर्म एग्जाम 30 नवंबर से शुरू होने हैं तो वहीं, बारहवीं के एक दिसंबर 2021 से शुरू करने का ऐलान किया गया है। ये एग्जाम क्रमश: 11 दिसंबर और 22 दिसंबर तक पूरे करा लिए जाएंगे। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड के स्टूडेंट्स ने पहले भी इन एग्जाम को ऑनलाइन कराए जाने की मांग की थी जिस पर बोर्ड ने विचार नहीं किया था। लेकिन प्रदूषण की समस्या कुछ टीचरों का मानना है कि अगर इस लॉकडाउन को और आगे बढ़ाया जाता है तो बोर्ड ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न प्रक्रिया को अपना सकता है। इसके इतर सीबीएसई द्वारा इनकी तारीखों में भी बदलाव किए जाने की संभावनाएं हैं। हालांकि बोर्ड द्वारा अभी तक इस संबंध में ऐसी कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। इसलिए बोर्ड स्टूडेंट्स को अपने पुराने परीक्षा कार्यक्रम के आधार पर ही अपनी तैयारी करते रहना चाहिए। इन बोर्ड परीक्षाओं के लिए सफलता डॉट कॉम की Safalta School Online Classes- Join Now ज्वॉइन कर आप घर बैठे अपनी तैयारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

इस तरह का होगा ओएमआर शीट का स्वरूप 

सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को उपलब्ध कराई जाने वाली आन्सर बुकलेट में उत्तर देने के लिए चार विकल्प तो होंगे ही, इसके अलावा प्रत्येक चार वैकल्पिक उत्तरों के बाद प्रत्येक प्रश्न के सामने एक वृत्त और एक बॉक्स भी मौजूद होगा जहां बॉक्स का प्रयोग दिए गए आन्सर को बदलने के लिए किया जाएगा। वहीं पांचवें वृत का प्रयोग छात्रों द्वारा इस बात की पुष्टि करने के लिए करना होगा कि स्टूडेंट्स को इस प्रश्न का उत्तर नहीं आता है। इसलिए इस नॉट अटेंप्टेड वृत को भरना होगा। ऐसा न करने पर उस सवाल को अमान्य घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा से पहले स्कूल छात्रों को इस सैंपल शीट को भरने व जवाब देने का अभ्यास कराएंगे। इसके लिए बोर्ड द्वार सभी स्कूल प्रशासन को पहले ही अवगत कराया जा चुका है।    

विज्ञापन

सरकारी नौकरी की भी करें फ्री में पक्की तैयारी 

अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता ऐप  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी सफलता ऐप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed