CBI Vacancy: रिटायर्ड अफसरों के लिए मौका, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली भर्ती; बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी
CBI Vacancy 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए एफएलसी काउंसलर पद पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जा रही है, जिसकी अवधि एक वर्ष की होगी।
विस्तार
CBI Vacancy 2025: अगर आप रिटायरमेंट के बाद फिर से काम करने का मन बना रहे हैं, तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। बैंक ने तिरुवनंतपुरम रीजन में एफएलसी काउंसलर (FLC Counselor) पद पर भर्ती की घोषणा की है। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन सीधे इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जा रही है, जिसकी अवधि एक वर्ष की होगी। प्रदर्शन के आधार पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
आवेदन की अंतिम तिथि
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 4 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन बैंक द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में भरकर भेजना होगा और संबंधित रीजनल ऑफिस में जमा करना अनिवार्य है।
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन फॉर्म को ऑफलाइन भी दिए गए पते पर भेजना होगा। तिरुवनंतपुरम के ऑफिस में इस फॉर्म को भेजना होगा। जिसके लिए जरुरी पता निचे दिया गया है।
आवेदन भेजने का पता:
Central Bank of India, Regional Office, Second Floor, CS Building, Pulimoodu, MG Road, Thiruvananthapuram, Kerala – 695001
योग्यता और अनुभव क्या होना चाहिए?
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री (Graduation) होनी चाहिए।
- MS Office, इंटरनेट उपयोग और टाइपिंग स्किल्स में दक्षता जरूरी है।
- स्थानीय भाषा में टाइपिंग आना अनिवार्य है।
- वे अभ्यर्थी जिन्होंने SBI, RRBs जैसे किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में Scale-I या उच्च पद पर कार्य किया हो, उन्हें वरीयता दी जाएगी।
- रिटायर्ड या स्वैच्छिक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी इस पद के लिए उपयुक्त माने जाएंगे।
वेतन और चयन प्रक्रिया
इस पद के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से होगा। चयनित उम्मीदवारों को 25,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। पद की नियुक्ति 1 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी।