फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CBI Apprentice Recruitment last date extended till 27 March, Apply now for 3000 posts

CBI Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए 3000 पदों पर भर्ती, 27 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

Mon, 11 Mar 2024 04:12 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 11 Mar 2024 04:12 PM IST
सार

CBI Apprentice Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक में अप्रेंटिस के 3000 पदों पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। बैंक ने पंजीकरण की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CBI Apprentice Recruitment last date extended till 27 March, Apply now for 3000 posts
Central Bank Of India Apprentice Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

CBI Recruitment 2024: बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अपने सपने को साकार करने का सुनहरा मौका है। दरअसल, सेंट्रल बैंक में अप्रेंटिस के 3000 पदों पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। जो उम्मीदवार इस समयसीमा के भीतर आवेदन से चूक गए थे, उनके पास फॉर्म भरने का एक और मौका है।

विज्ञापन


सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अब 27 मार्च, 2024 तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। सीबीआई अप्रेंटिस भर्ती की लिखित परीक्षा 31 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि सीबीआई भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले पूरा भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।

विज्ञापन

कोई भी ग्रेजुएट कर सकता है अप्लाई

सेंट्रल बैंक की इस वैकेंसी में किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

आवेदन शुल्क 

पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/सभी महिला उम्मीदवारों/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।

विज्ञापन

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं।
  • पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • 'Apply Against Advertised Vacancy’ पर जाएं और ‘Apprenticeship with Central Bank of India' खोजें।
  • 'Applyरें' बटन पर क्लिक करें और लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • एक प्रति डाउनलोड करें और विधिवत भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed