फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Candidates from engineering background are most successful in civil services examination-safalta

UPSC CSE 2022: सिविल सेवा परीक्षा में सबसे ज्यादा सफल होते हैं इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के अभ्यर्थी, देखें ये चौकानें वाले आंकड़े

Tue, 08 Mar 2022 05:13 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 08 Mar 2022 05:13 PM IST
सार

सिविल सेवा परीक्षा 2022 के जरिये 1011 पदों पर भर्ती की जानी है। संघ लोक सेवा आयोग ने इसके लिए दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे थे।
 

विज्ञापन
Candidates from engineering background are most successful in civil services examination-safalta
UPSC - फोटो : Social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (CSE) देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक मानी जाती है और इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी देश की सबसे अच्छी सरकारी नौकरियों में जाते हैं। UPSC द्वारा इसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है और इसमें देश भर से लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। हालांकि, इस परीक्षा में सीटों की  संख्या बेहद कम होती है इसलिए अभ्यर्थियों कोकड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होता है। UPSC ने CSE 2202 के लिए दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे थे और इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा पांच जून 2022 को आयोजित की जानी है। अभ्यर्थियों को CSE 2022 और इसके प्रीलिम्स परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इनमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्सविषय की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम के FREE Current Affairs PDF - Download Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा सफल होते हैं इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के अभ्यर्थी :

सिविल सेवा परीक्षा में सभी विषयों से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिलता है। हालांकि, UPSC द्वारा जारी किए गए आकड़ो के मुताबिक इस परीक्षा में सबसे अधिक इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले अभ्यर्थीसफलता हासिल करते हैं। दरअसल UPSC द्वारा जारी किए गए आकड़ो के मुताबिक 2019 में सिविल सेवा परीक्षा में कुल 922 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी और इनमें से 63.12 प्रतिशत छात्र इंजीनियरिंग बैकग्राउंड सेथे। वहीं, 24.18 फीसदी अभ्यर्थी हयूमैनिटिज बैकग्राउंड से, 6.61 फीसदी अभ्यर्थी साइंस बैकग्राउंड से और 6.07 फीसदी अभ्यर्थी मेडिकल बैकग्राउंड से थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें  
आईएएस सैलरी  
आईएएस एग्जाम पैटर्न 

वर्तमान भर्ती में क्या है रिक्तियों की संख्या :

UPSC द्वारा CSE 2022 के जरिये 1011 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि इसके लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के जरिये कुल 861 पदों पर भर्ती की जानी थी। लेकिन, आयोग ने अब इस भर्ती में 150 पद और जोड़े हैं और अब इसके जरिये 861 की जगह 1011 पदों पर भर्ती होगी। आयोग द्वारा जारी किये गए एक नोटिस के मुताबिक CSE 2022 में इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS ग्रुप A) की 150 रिक्तियों को भीशामिल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार safalta app डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्तरेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने कोसाकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed