{"_id":"68bd5fde4533a5eb2e055e0a","slug":"canara-bank-securities-recruitment-2025-apply-online-for-sales-marketing-trainee-posts-via-interview-only-2025-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSL Jobs 2025: कैनरा बैंक सिक्योरिटीज में नौकरी का मौका! ट्रेनी पदों पर भर्ती, केवल इंटरव्यू के जरिए होगा चयन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CBSL Jobs 2025: कैनरा बैंक सिक्योरिटीज में नौकरी का मौका! ट्रेनी पदों पर भर्ती, केवल इंटरव्यू के जरिए होगा चयन
Sun, 07 Sep 2025 04:06 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 07 Sep 2025 04:06 PM IST
सार
CBSL Trainee Jobs 2025: कैनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड ने ट्रेनी (सेल्स एंड मार्केटिंग) पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर रखी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Canara Bank Securities Recruitment 2025: बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए कैनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड (CBSL) ने शानदार अवसर प्रदान किया है। कंपनी ने ट्रेनी (सेल्स एंड मार्केटिंग) पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
कंपनी ने आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर 2025 (शाम 6 बजे तक) तय की है। उम्मीदवार ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ आवश्यक योग्यताएं तय की गई हैं। सबसे पहले, उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएट) होना अनिवार्य है और ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। आयु सीमा 20 से 30 वर्ष रखी गई है, जिसे 31 अगस्त 2025 तक गिनकर लागू किया जाएगा।इसके अलावा, यदि किसी उम्मीदवार के पास कैपिटल मार्केट या फाइनेंशियल सर्विसेज में अनुभव है, तो उन्हें अधिकतम 10 साल की आयु सीमा में छूट दी जा सकती है, बशर्ते वह अपना अनुभव प्रमाणित करने वाला दस्तावेज प्रस्तुत करें। साथ ही, सभी उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन की स्क्रीनिंग की जाएगी, उसके बाद योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से आयोजित किया जाएगा, जो उम्मीदवार के स्थान के अनुसार तय होगा।इंटरव्यू से संबंधित सभी जानकारी उम्मीदवार की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि इंटरव्यू कॉल मिलना ही अंतिम चयन की गारंटी नहीं है, क्योंकि इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पात्रता जांच भी की जाएगी।