फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BTSC Recruitment: Last Date Extended to April 16 for Posts of Pharmacist, Dentist, and Dresser; know details

BTSC Recruitment: फार्मासिस्ट, डेंटिस्ट और ड्रेसर के 6607 पदों पर आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 16 अप्रैल तक मौका

Tue, 15 Apr 2025 11:38 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 15 Apr 2025 11:38 AM IST
सार

BTSC Recruitment 2025: अगर आप डेंटिस्ट, ड्रेसर या फार्मासिस्ट के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आप के लिए शानदार मौका है, क्योंकि बीटीएसई ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। नीचे विस्तार से पढ़ें।

विज्ञापन
BTSC Recruitment: Last Date Extended to April 16 for Posts of Pharmacist, Dentist, and Dresser; know details
Bihar Technical Service Commission - फोटो : Official Website (https://btsc.bihar.gov.in/)

विस्तार

BTSC Recruitment: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 6607 रिक्त पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 16 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह फैसला उन अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्हें अभी तक बिहार स्टेट फार्मेसी काउंसिल से पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं हुआ था। अब ऐसे अभ्यर्थियों के पंजीकरण आवेदन को भी वैध माना जाएगा। पहले आवेदन की तिथि 11 मार्च से 8 अप्रैल निर्धारित की गयी थी। 
विज्ञापन

डेंटिस्डट के लिए नियमों में ढील

नोटिस में कहा गया था कि भारतीय दंत चिकित्सा परिषद व सरकार से मान्यता प्राप्त अस्पताल में 12 माह का इंटर्नशिप प्रशिक्षण अनिवार्य है। इंटर्नशिप में एक दिन का भी टूट नहीं होना चाहिए, कारण चाहे जो भी, व कंडिका 6 (III) को हटाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Educational Qualification: शैक्षणिक योग्यता

  • फार्मासिस्ट: बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कुछ आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। अभ्यर्थी का बारहवीं कक्षा (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, साथ ही उसे सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से डिप्लोमा इन फार्मेसी के सभी भागों (I, II और III) को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, आवेदक का बिहार फार्मेसी काउंसिल में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) होना भी जरूरी है। 
  • ड्रेसर और डेंटिस्ट: ड्रेसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, अभ्यर्थी को बिहार राज्य सरकार या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से "सीएमडी" (CMD) प्रमाण पत्र प्राप्त होना चाहिए। वहीं, डेंटिस्ट पद के लिए उम्मीदवारों को भारतीय दंत चिकित्सा परिषद (DCI) से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से "बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी" (BDS) की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता प्राप्त करनी होगी। इन पदों के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, ताकि केवल योग्य उम्मीदवारों को ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।

Age Limit: आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयुसीमा 18 से 21 वर्ष रखी गई है, जो पदानुसार अलग-अलग हो सकती है। वहीं, अधिकतम आयुसीमा सामान्य श्रेणी के पुरुषों के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए 40 वर्ष और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना (Official Notification) पढ़ लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed