वह जानती भी नहीं,
कि कोई था
जो उसे देखने के लिए
अपने दिन का सबसे ख़ूबसूरत वक़्त चुनता था।
न कभी उसका हाथ थामा,
न कभी मोहब्बत का इज़हार किया,
मगर फिर भी
उसके नाम से दिल की धड़कनें तेज़ हो जाती थीं।
दो साल तक
मैंने उसकी आँखों की ख़ामोशी पढ़ी,
उसकी मुस्कान के पीछे छिपे मौसम समझे,
और उसकी उदासी को
अपनी दुआओं में जगह दी।
उसे शायद कभी पता न चले,
कि मेरी हर जीत के पीछे
उसकी एक झलक का हौसला था।
आज भी वह मेरी नहीं है,
शायद कभी होगी भी नहीं,
मगर कुछ लोग मुक़द्दर में नहीं,
रूह में लिखे जाते हैं।
और वह...
मेरी रूह में लिखी हुई
सबसे ख़ूबसूरत ग़ज़ल है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X