साफगोई भी,उसको तो तरफ़दारी लगती है।
मुझे,ये तर्क-ए-ताल्लुक़ की तैयारी लगती है।।
मैं तो , हर हाल में उसकी कुरबत चाहता हूं।
मगर उसको ये कशिश अदाकारी लगती है।।
बेखुदी और नींद में बुनियादी फ़र्क होता है।
नादां है , उसको ये बेखुदी बेदारी लगती है।।
-यूनुस खान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X