{"_id":"68625fd25eb29c5d03041dc5","slug":"bsphcl-technician-grade-iii-exam-date-2025-announced-download-admit-card-from-july-4-at-bsphcl-co-in-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSPHCL Technician Exam: बिहार तकनीशियन ग्रेड III परीक्षा तिथि घोषित, चार जुलाई से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BSPHCL Technician Exam: बिहार तकनीशियन ग्रेड III परीक्षा तिथि घोषित, चार जुलाई से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
Mon, 30 Jun 2025 03:30 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 30 Jun 2025 03:30 PM IST
सार
Bihar Technician Grade III Admit Card: बिहार बीएसपीएचसीएल तकनीशियन ग्रेड III परीक्षा 2025 की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र चार जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
BSPHCL Technician Grade III Exam
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSPHCL Technician Grade III Exam Date 2025: बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) ने तकनीशियन ग्रेड-III सहित विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाकर अपनी परीक्षा की तिथि देख सकते हैं।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड 4 जुलाई से होंगे उपलब्ध
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 4 जुलाई 2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं।
विज्ञापन
11 से 22 जुलाई तक चलेगी परीक्षा
बिहार बीएसपीएचसीएल तकनीशियन ग्रेड-III भर्ती परीक्षा 11 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कुछ विशेष दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षा कक्षों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए जाएंगे, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।साथ ही, उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं ताकि समय पर प्रवेश सुनिश्चित किया जा सके और किसी भी अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके।
परीक्षा पैटर्न
बिहार बीएसपीएचसीएल तकनीशियन ग्रेड-III भर्ती परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा पैटर्न को लेकर उम्मीदवारों को पहले से ही सूचित किया गया है। इस परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है यानी गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले BSPHCL की आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Technician Grade III Exam Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन होगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।