फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSNL Recruitment 2025: Senior Executive Trainee Applications Open for 120 Vacancies

BSNL Vacancy 2025: बीएसएनएल में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन भर सकता है फॉर्म

Thu, 05 Feb 2026 04:01 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 05 Feb 2026 04:01 PM IST
सार

BSNL Recruitment 2025: भारत संचार निगम लिमिटेड ने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 120 रिक्तियों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
BSNL Recruitment 2025: Senior Executive Trainee Applications Open for 120 Vacancies
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

BSNL Vacancy 2025: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दूरसंचार और वित्त विभाग में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के लिए कुल 120 रिक्तियों की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की तिथियां जल्द ही BSNL की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in और externalexam.bsnl.co.in पर जारी की जाएंगी।

विज्ञापन

 
सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2025 के तहत कुल 120 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें दूरसंचार विभाग के लिए 95 अस्थायी पद और वित्त विभाग के लिए 25 अस्थायी पद उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन? 

BSNL ने दूरसंचार और वित्त विभाग में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET) पदों के लिए भर्ती निकाली है। दूरसंचार विभाग के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषयों में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बी.टेक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। वहीं, वित्त विभाग के लिए उम्मीदवार को CA या CMA योग्यता पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी 2025 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया

BSNL में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए चयन की प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में उम्मीदवार लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) देंगे और इसके आधार पर मेरिट तय की जाएगी। इसके बाद, सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए BSNL की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाएं।
  • सबसे पहले अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  • दिए गए यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक, व्यक्तिगत और संपर्क जानकारी सही-सही भरें।
  • अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो और सिग्नेचर को सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें (यदि लागू हो)।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed