BSF Recruitment 2022: बीएसएफ में युवाओं के लिए नौकरी का मौका, एक लाख से अधिक मिलेगा वेतन
BSF Recruitment 2022: एसआई के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ऑटो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSF Recruitment 2022: रक्षा क्षेत्र में जाकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। सीमा सुरक्षा बल यानी की BSF ने ग्रुप बी के तहत वर्कशॉप विंग के लिए बंपर पदों पर भर्ती जारी की है। यह भर्ती सब इंस्पेक्टर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए है। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वे अपना आवेदन सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण।
BSF Recruitment 2022: इतने पदों पर है भर्ती
बीएसएफ भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 110 निर्धारित की गई है। भर्ती के माध्यम से एसआई के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,000 से लेकर 1,12,400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। वहीं, कांस्टेबल के पदों पर चयनित 21,700 से लेकर 69, 100 रुपये तक का वेतन मिलेगा।
BSF Recruitment 2022: कब तक कर सकेंगे आवेदन?
इस भर्ती के लिए विज्ञापन 11 जून, 2022 के रोजगार समाचार में जारी किया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन जारी होने के 30 दिनों तक अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें। इसके लिए उम्मीदवारों को बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
BSF Recruitment 2022: भर्ती का विवरण-:
- एसआई (वाहन मैकेनिक) के लिए पदों की संख्या-12
- एसआई (ऑटो इलेक्ट्रीशियन) के लिए पदों की संख्या- 4
- एसआई (स्टोर कीपर) के लिए पदों की संख्या- 6
- कांस्टेबल (ओटीआरपी) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 8
- कांस्टेबल (ओटीआरपी) महिला के लिए पदों की संख्या- 1
- कांस्टेबल (एसकेटी) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 6
- कांस्टेबल (फिटर) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 6
- कांस्टेबल (फिटर) महिला के लिए पदों की संख्या- 1
- कांस्टेबल (बढ़ई) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 4
- कांस्टेबल (ऑटो इलेक्ट्रीशियन) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 9
- कांस्टेबल (ऑटो इलेक्ट्रीशियन) महिला के लिए पदों की संख्या- 1
- कांस्टेबल (वाहन मैकेनिक) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 17
- कांस्टेबल (वाहन मैकेनिक) महिला के लिए पदों की संख्या- 3
- कांस्टेबल (बीएसटीएस) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 6
- कांस्टेबल (बीएसटीएस) महिला के लिए पदों की संख्या- 1
- कांस्टेबल (वेल्डर) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 10
- कांस्टेबल (वेल्डर) महिला के लिए पदों की संख्या- 1
- कांस्टेबल (पेंटर) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 4
- कांस्टेबल (असबाब) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 5
- कांस्टेबल (टर्नर) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 5
एसआई के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ऑटो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, कांस्टेबल के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास में 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके साथ ही 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए। एसआई के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु-सीमा 30 साल होनी चाहिए। वहीं, कांस्टेबल के पदों पर आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है।