फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSF Recruitment 2022 For GROUP B 90 Inspector SI Posts Know How to Apply Online Sarkari Naukri

BSF Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल में निकलीं बंपर भर्तियां, 1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी

Mon, 23 May 2022 05:53 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 23 May 2022 05:53 PM IST
सार

BSF Recruitment 2022: बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स भर्ता के माध्यम से कुल 90 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को जूनियर इंजीनियर/ सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल), इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट) और सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) आदि पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
BSF Recruitment 2022 For GROUP B 90 Inspector SI Posts Know How to Apply Online Sarkari Naukri
BSF Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

BSF Recruitment 2022: सेना में जाकर देश के लिए काम करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ/BSF ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती ग्रुप बी के पदों के लिए हैं और इसके लिए आवेदन ऑनलाइन रूप में आमंत्रित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

BSF Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन 
सीमा सुरक्षा बल यानी BSF की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। बीएसएफ ने आवेदन की आखिरी तारीख 8 जून, 2022 निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही पूरा कर लें। ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

BSF Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्तियां
बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स भर्ता के माध्यम से कुल 90 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को जूनियर इंजीनियर/सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल), इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट) और सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। यह परीक्षा दो चरण में होगी। इसके बाद उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा होगी। 

विज्ञापन

BSF Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

  • जूनियर इंजीनियर/ सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल)  के लिए रिक्त पदों की संख्या-  32 पद
  • इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट) के लिए रिक्त पदों की संख्या- 01 पद
  • सब इंस्पेक्टर (वर्क्स)  के लिए रिक्त पदों की संख्या- 57 पद

 

BSF Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती में के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों  की आयु-सीमा अधिकतम 30 से कम होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट भी दी गई है। उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बीएसएफ सेवारत कर्मियों और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क है। उम्मीदवारों इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास में निम्न योग्यताएं होनी चाहिए

  • जूनियर इंजीनियर/सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल)- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स।
  • इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट)- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आर्किटेक्चर की डिग्री। 
  • सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) - किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स।

 

BSF Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन?

  • इंस्पेक्टर आर्किटेक्ट के पद पर- 44,900 -1,42,400 रुपये
  • जूनियर इंजीनियर/सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल) और सब इंस्पेक्टर वर्क्स के पद पर - 35,400 से 1,12,400 रुपये

 

BSF Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों के साथ में आवेदन पत्र को भरना होगा। इसके साथ ही आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed