{"_id":"6194c46476fec95c2868712d","slug":"bsf-recruitment-2021-candidates-with-this-qualification-can-apply-for-recruitment-in-bsf-they-will-get-salary-of-more-than-80-thousand-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSF Recruitment 2021 : BSF में हो रही भर्ती के लिए इस योग्यता वाले उम्मीदवार कर सकते हैं, मिलेगी 80 हजार से भी अधिक की सैलरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BSF Recruitment 2021 : BSF में हो रही भर्ती के लिए इस योग्यता वाले उम्मीदवार कर सकते हैं, मिलेगी 80 हजार से भी अधिक की सैलरी
Wed, 17 Nov 2021 04:49 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Wed, 17 Nov 2021 04:49 PM IST
सार
BSF ने कॉन्स्टेबल समेत कई पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए विज्ञापन 13 से 19 नवंबर के रोजगार समाचार में जारी किया गया है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। दरअसल सीमा सुरक्षा बल महानिदेशालय ने ग्रुप Cके विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए BSF ने 13 से 19 नंवबर के रोजगार समाचार में अधिसूचना जारी की है और इसके मुताबिक अभ्यर्थी अधिसूचना जारी होने की तारीख से 45 दिनों के भीतर BSFकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
किन पदों पर निकली है भर्ती :
BSF द्वारा जारी किये गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 72 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कांस्टेबल (सीवरमैन) के 2 पद,कांस्टेबल (जनरेटर ऑपरेटर) के 24 पद, कांस्टेबल (जनरेटर मैकेनिक) के 28 पद, कॉंस्टेबल (लाइनमैन) के 11 पद, एएसआई के 1 पद और एचसी के 6पद पर भर्ती की जानी है।
विज्ञापन
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं कक्षा पास की है,वे कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने की आयु सीमा 18से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। हालांकि,आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं से संबंधित ज्यादा जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।
विज्ञापन
मिलेगी शानदार सैलरी :
कॉंस्टेबल के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 21,700 रुपये से 69,100रुपये प्रति माह की सैलरी मिलेगी। जबकि एएसआई के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को 29,200 रुपये से 92,300 रुपये के बीच वेतन मिलेगा और HCके पद के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को 25,500 रुपये से 81,100 रुपये के बीच वेतन मिलेगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं।