फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSF Constable Tradesman Recruitment 2024 know how to apply at bsf.gov.in

BSF Recruitment 2024: कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर होने जा रही बंपर भर्ती, तैयार रखें अपने डाक्यूमेंट

Wed, 03 Jan 2024 07:09 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 03 Jan 2024 07:09 PM IST
सार

BSF Tradesman Recruitment 2024: बीएसएफ ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर बंपर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन
BSF Constable Tradesman Recruitment 2024 know how to apply at bsf.gov.in
सीमा सुरक्षा बल (BSF) - फोटो : bsf

विस्तार

BSF Constable Tradesman Recruitment 2024: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) के 2140 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिस जारी की है। इसके तहत कुल रिक्तियों में से 1723 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 417 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।

विज्ञापन


बीएसएफ की तरफ से अभी ऑनलाइन आवेदन की तारीखों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि भर्ती से जुड़ी अधिसूचना पीडीएफ के साथ जारी की जाएंगी और इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने की तारीख से एक महीने के भीतर अपना आवेदन जमा करना होगा। 

विज्ञापन

BSF Recruitment 2024 परीक्षा पैटर्न

बीएसएफ ट्रेड्समैन 2024 परीक्षा को चार मुख्य भागों में वर्गीकृत किया गया है। 100 प्रश्नों के लिए कुल 100 अंक आवंटित किए जाएंगे। ये प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी सहित दो भाषाओं में उपलब्ध होंगे। इस परीक्षा की अवधि 120 मिनट से अधिक नहीं होगी।

BSF Tradesman Recruitment योग्यता मानदंड

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 10वीं पास करने वाले योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल परीक्षा पर आधारित होगा।

विज्ञापन

BSF Recruitment चयन प्रक्रिया

बीएसएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन 2024 भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों की परीक्षाओं को पास करने के बाद ही किया जाएगा।

  • शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)

  • दस्तावेज सत्यापन

  • ट्रेड टेस्ट

  • लिखित परीक्षा

  • चिकित्सा परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed