फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSSC Steno ASI Result Declared: Check Names of Candidates Selected for Dictation and Typing Test

BPSSC Steno ASI: बीपीएसएससी एएसआई स्टेनो के नतीजे घोषित, इतने उम्मीदवार डिक्टेशन और टाइपिंग टेस्ट के लिए चयनित

Sat, 10 May 2025 01:34 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 10 May 2025 01:34 PM IST
सार

BPSSC Steno ASI Eligibility Test: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने स्टेनोग्राफर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए परिणाम जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं

विज्ञापन
BPSSC Steno ASI Result Declared: Check Names of Candidates Selected for Dictation and Typing Test
BPSSC Steno ASI Eligibility Test Result - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

BPSSC Steno ASI Eligibility Test Result: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2024 के अंतर्गत स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) भर्ती 2024 की पात्रता परीक्षा का परिणाम  को जारी कर दिया है। यह भर्ती गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अंतर्गत स्टेनो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 305 पदों पर चयन के लिए की जा रही है, जो बिहार सरकार के अधीन कार्यरत होंगे।

विज्ञापन


दोनों प्रश्नपत्रों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति और सफलता का प्रतिशत संतोषजनक रहा। प्रथम प्रश्न पत्र (Paper-I) में कुल 18,726 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 17,717 की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन योग्य पाई गईं और उनमें से 16,394 अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। वहीं द्वितीय प्रश्न पत्र (Paper-II) में 18,721 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 15,847 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया और 9,536 अभ्यर्थी इस चरण में सफल घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 305 रिक्तियों को भरना है। इस भर्ती में श्रेणीवार पदों का वितरण इस प्रकार है: अनारक्षित (UR) श्रेणी के लिए 121 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 31 पद, अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 59 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 37 पद, पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female) के लिए 14 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 37 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 6 पद निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित परीक्षा 23 फरवरी 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 18,726 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या

दोनों प्रश्नपत्रों में सफल होने वाले कुल 9,536 अभ्यर्थियों को डिक्टेशन और टाइपिंग टेस्ट (शॉर्टहैंड दक्षता परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा। यह संख्या कुल रिक्तियों की छह गुना है। शॉर्टहैंड दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों को अंग्रेजी या हिंदी में उच्चारण की गति और टाइपिंग स्पीड के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। यह परीक्षा बिहार पुलिस सेवा के नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed