फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSSC Bihar Police SI Sergeant Result 2022 Declared at bpssc.bih.nic.in Know How to Check Final selection list Sarkari Results

BPSSC Results: बिहार पुलिस एसआई और सार्जेंट भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे देखें चयन सूची

Thu, 14 Jul 2022 07:31 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 07:31 PM IST
सार

Bihar Police SI Sergeant Result 2022: बीपीएसएससी ने 14 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट- bpssc.bih.nic.in पर उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची जारी की है। 

विज्ञापन
BPSSC Bihar Police SI Sergeant Result 2022 Declared at bpssc.bih.nic.in Know How to Check Final selection list Sarkari Results
Bihar Police SI Final Result 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

Bihar Police SI Sergeant Result Out: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) भर्ती 2022 के तहत एसआई और सार्जेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। बीपीएसएससी ने 14 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट- bpssc.bih.nic.in पर उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची जारी की है।

विज्ञापन

बीपीएसएससी ने उन उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है, जिन्होंने चयन प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन दौर सहित सभी लेवल को क्वालीपुाई किया है। इस भर्ती अधिसूचना के तहत बीपीएसएससी ने पुलिस सब इंस्पेक्टर, एसआई पद के लिए 1998 और सार्जेंट पद के लिए 215 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम की जांच कर सकते हैं।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UPPSC PCS Mains 2021: यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स इंटरव्यू के बुलावा पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Police SI Result कैसे करें चेक?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर दिखाई देने वाले बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर/ सार्जेंट की अंतिम चयन सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब बीपीएसएसआई रिजल्ट पीडीएफ फाइल 2022 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  4. अब नीचे स्क्रॉल करें और अपना रोल नंबर चेक करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट पीडीएफ का प्रिंट आउट भी ले लें।

यह भी पढ़ें : NEET UG 2022: 18 लाख छात्रों को झटका, नहीं टलेगी नीट यूजी, कोर्ट बोला- छात्र न होते तो जुर्माना लगाते

शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के चयन पत्र जल्द होंगे अपलोड

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के चयन पत्र को अपलोड करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। बीपीएसएससी ने 26 दिसंबर, 2021 को एसआई एवं सार्जेंट भर्ती परीक्षा आयोजित की थी और 6,08,736 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 47,900 उम्मीदवारों को पीईटी राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। 14, 856 उम्मीदवारों ने पीईटी राउंड क्वालीफाई किया गया था। 

यह भी पढ़ें : REET Admit Card 2022 : 15 लाख उम्मीदवारों का खत्म होगा इंतजार, जल्द जारी होगा रीट एडमिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed