BPSSC SI Exam: बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में करीब तीन सप्ताह का समय बाकी, 31 अगस्त को होगी; देखें नोटिस
BPSSC Bihar Police SI Exam Date 2025: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में एसआई भर्ती के लिए परीक्षा तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त को किया जाएगा। जानें प्रवेश पत्र कब जारी हो सकता है।
विस्तार
BPSSC Bihar Police SI Exam Date 2025: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने अवर निरीक्षक मद्य निषेद्य (Sub Inspector Prohibition) भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। नोटिस के मुताबिक, इस भर्ती परीक्षा का आयोजन इसी महीने, यानी अगस्त में किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
बीपीएसएससी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 तक आयोजित की जाएगी।
BPSSC SI Admit Card Date: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
परीक्षा में तकरीबन तीन सप्ताह का समय ही रह गया है, ऐसे में उम्मीदवारों के मन में सवाल है कि उनका प्रवेश पत्र कब जारी होगा? बीपीएसएससी ने बिहार पुलिस एसआई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा तो नहीं की है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि यह अगस्त के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी हो सकता है। जारी होने पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको यहां बताए चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in. पर जाएं।
- अब यहां मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब प्रवेश पत्र के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- प्रवेश पत्र खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य की जरूरत के लिए प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट डाउनलोड करें।
BPSSC Bihar Police SI Exam Reporting Time: केंद्र पर इस समय तक पहुंचना होगा
पहली पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 पर पहुंचना होगा और जो दूसरी शिफ्ट की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, उन्हें एग्जाम सेंटर पर दोपहर 1 बजे रिपोर्ट करना होगा। इस भर्ती में चयन प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और पीईटी/पीएसटी (फिजिकल टेस्ट) में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगें। यह परीक्षा कुल 200 अंक की होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे रहेगी। न्यूनतम 30 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माना जाएगा।
आधिकारिक नोटिस यहां देखें...