फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC TRE 4 Vacancy Increased to 33,320; Check details and breakup here

खुशखबरी: बीपीएससी टीआरई-4 में बढ़ी रिक्तियों की संख्या, 900 से अधिक नए पद जोड़े गए, कितनी हैं अब कुल वैकेंसी?

Tue, 29 Sep 2026 01:30 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 29 Sep 2026 01:30 PM IST
सार

BPSC TRE 4 Vacancy: बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4.0 को लेकर नया जरूरी अपडेट दिया है। 32,388 पदों वाली भर्ती में माध्यमिक के 493 और उच्च माध्यमिक के 439 शिक्षक पद भी शामिल किए गए हैं। आयोग ने विज्ञापन से जुड़ी जानकारी स्पष्ट की है।
 

विज्ञापन
BPSC TRE 4 Vacancy Increased to 33,320; Check details and breakup here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

BPSC TRE 4 Vacancy Increased: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 में रिक्त पदों की संख्या बढ़ा दी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, 932 अतिरिक्त पदों को भर्ती में शामिल किया गया है। अब TRE-4.0 में कुल 33,320 पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन


बढ़े हुए पदों में माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय अध्यापक के 493 पद और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय अध्यापक के 439 पद शामिल किए गए हैं। यानी इन दोनों स्तरों पर कुल 932 पद हैं।

विज्ञापन

टीआरई 4 में पहले कितनी वैकेंसी थीं?

इससे पहले आयोग ने 22 सितंबर 2026 को TRE-4.0 के लिए 32,388 पदों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। बाद में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) से प्राप्त संशोधित पूरक अधियाचनाओं को शामिल करते हुए पदों की संख्या में संशोधन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

932 पदों की हुई बढ़ोतरी

बीपीएससी के संशोधित विवरण के अनुसार, अतिरिक्त पद कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 के शिक्षकों के लिए जोड़े गए हैं।

 

स्तर अतिरिक्त पद
कक्षा 9 से 10 493
कक्षा 11 से 12 439
कुल अतिरिक्त पद 932
पहले घोषित पद 32,388
संशोधित कुल पद 33,320

 

 

इस तरह पहले घोषित 32,388 पदों में 932 पद जुड़ने के बाद भर्ती का कुल आंकड़ा 33,320 हो गया है।

कक्षा 9-10 के लिए 493 अतिरिक्त पद

  • संशोधित अधियाचना के तहत माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 10 के लिए 493 अतिरिक्त पद शामिल किए गए हैं।
  • इनमें माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय अध्यापक के साथ विशेष विद्यालय अध्यापक के पद भी शामिल हैं।
  • इन पदों में अलग-अलग विषयों और विशेष शिक्षा से जुड़े पद शामिल किए गए हैं।
  • विशेष शिक्षा से जुड़े पदों में दृष्टि बाधित, श्रवण बाधित, वाक् बाधित और अन्य दिव्यांगता श्रेणियों से संबंधित शिक्षण पद शामिल हैं।
  • इसके अलावा संगीत जैसे विषयों में भी पद जोड़े गए हैं।

कक्षा 11-12 में 439 पद बढ़े

  • उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11 से 12 के लिए 439 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं।
  • इन पदों में मुख्य रूप से भाषा और साहित्य से जुड़े विषय शामिल हैं।
  • इनमें भोजपुरी, मैथिली, मगही, प्राकृत, पाली, बांग्ला, अरबी और फारसी जैसे विषय शामिल हैं।
  • यानी इस स्तर पर जोड़ी गई रिक्तियों का बड़ा हिस्सा क्षेत्रीय, शास्त्रीय और अल्पसंख्यक भाषाओं से जुड़े विषयों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed