BPSC TRE 3.0: तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी, इस डेट को होगा एग्जाम; देखें पूरा शेड्यूल
BPSC TRE 3.0 Exam Date 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं या नीचे देख सकते हैं।
विस्तार
BPSC TRE 3.0 Exam Dates: बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथियां (BPSC TRE 3.0 Exam Schedule) जारी कर दी हैं। शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा मार्च में दो दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। पहले दिन परीक्षा (BPSC TRE 3.0 Exam Date) दो पालियों में आयोजित की जाएगी, वहीं दूसरे दिन सिर्फ एक पाली में। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है, वे नीचे परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं, या आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
BPSC TRE 3.0 Exam Dates: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा तिथियां
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, BPSC TRE 3.0 परीक्षा 15 और 16 मार्च 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 15 मार्च को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 16 मार्च को परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
पंजीकरण प्रक्रिया 10 फरवरी को शुरू हुई और 26 फरवरी, 2024 को समाप्त हुई। यह भर्ती अभियान संगठन में स्कूल शिक्षकों के 87774 पदों को भरेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
BPSC TRE 3.0 Exam Dates: ऐसे डाउनलोड करें नोटिस
नोटिस डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध BPSC TRE 3.0 परीक्षा तिथियों के नोटिस पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार तारीखें देख सकते हैं।
- पेज डाउनलोड करें और यदि जरूरत लगे तो इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
BPSC TRE 4.0: इसके बाद होगा एक और चरण
बीपीएससी शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण के बाद चौथा और अंतिम चरण (BPSC TRE 4.0) भी आयोजित किया जाएगा। इस चरण में 01 लाख से अधिक पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in को चेक करते रहें।