फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC School Teacher 2023 Document verification dates released at bpsc.bih.nic.in

BPSC School Teacher: स्कूल शिक्षक परीक्षा के लिए दस्तावेज सत्यापन की तिथियां जारी, नोट कर लें ये जरूरी तिथियां

Sun, 03 Sep 2023 05:28 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 03 Sep 2023 05:28 PM IST
सार

BPSC School Teacher 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी स्कूल शिक्षक परीक्षा के लिए दस्तावेज सत्यापन की तिथियां जारी कर दी हैं। अधिक जानकारी के लिए खबर को पढ़िए।
 

विज्ञापन
BPSC School Teacher 2023 Document verification dates released at bpsc.bih.nic.in
Teacher - फोटो : iStock

विस्तार

BPSC School Teacher 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी स्कूल शिक्षक परीक्षा के लिए दस्तावेज सत्यापन की तिथियां जारी कर दी हैं। जो उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट -  bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन तिथियों पर होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन


कक्षा 9-10 और कक्षा 11-12 के लिए दस्तावेज सत्यापन तिथियां जारी कर दी गई हैं। कक्षा 9-10 के लिए दस्तावेज सत्यापन 4, 5, 6 और 7 सितंबर, 2023 को आयोजित किया जाएगा और कक्षा 11-12 के लिए दस्तावेज सत्यापन 7, 8, 9, 10, 11 और 12 सितंबर, 2023 को आयोजित किया जाएगा।

दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को जिन दस्तावेजों को ले जाना आवश्यक है उनमें शामिल हैं- आधार / पैन / ड्राइविंग लाइसेंस, जाति प्रमाण पत्र, पता प्रमाण, पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र, सीटीईटी / बीटीईटी पेपर I प्रमाण प्रमाण पत्र, एसटीईटी पेपर I, II प्रमाण पत्र, मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र और विभिन्न अन्य जिन्हें आधिकारिक सूचना पर जांचा जा सकता है।

इस बीच, BPSC स्कूल शिक्षक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। आपत्ति विंडो 5 सितंबर को खुलेगी और 7 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके आसंर-की के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

BPSC स्कूल शिक्षक के लिए लिखित परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त के बीच आयोजित हुई थी। परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे की दो पालियों में आयोजित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed