BPSC: बिहार में एक के बाद एक नौकरियों की लगी कतार, अब पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विभागाध्यक्ष पदों पर निकली भर्ती
BPSC HOD 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने एक और पद पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती राज्य के पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष पद के लिए है। इसके माध्यम से विभिन्न 200 से अधिक पदों को भरा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC Polytechnic HOD 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य के राजकीय पॉलिटेक्निक/राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष के 200 से अधिक पदो पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। ये भर्तियां अलग-अलग विभागों के लिए की जाएंगी। आधिकारिक अधिसूचना और नोटिस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in. पर उपलब्ध है।
BPSC Polytechnic HOD Vacancy: कुल 218 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से यांत्रिक अभियंत्रण, सीएस इंजीनियिंग, इलैक्ट्रॉनिक्स इजीनियरिंग सहित विभिन्न विभागों में विभागाध्यक्ष के कुल 218 पदों को भरा जाएगा। निर्धारित पात्रता के साथ-साथ अनुभव भी मांगा गया है। आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू होगी और 30 सितंबर को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण शुरू होने पर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन
- आवेदन करने के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता सामान्यतः पीएचडी की उपाधि है। इसके अलावा, संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 01 अगस्त, 2025 को न्यूनतम 33 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
विभागवार पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
इतना मिलेगा वेतन
चयनित होने पर वेतन स्तर 13ए1 के तहत शुरुआती वेतन 1,31,400 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं है। योग्य उम्मीदवारों का चयन अकादमिक पृष्ठभूमि, अकादमिक निष्पादन, कार्यक्षेत्र का ज्ञान, शिक्षण कौशल और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।आधिकारिक अधिसूचना यहां पढ़ें...