फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC MVI Admit Card 2025: Download Hall Ticket from August 6, Check Exam Date, Shift Timing and Instructions

BPSC Admit Card: मोटर वाहन निरीक्षक परीक्षा के लिए छह अगस्त से उपलब्ध होंगे प्रवेश पत्र, जानें शिफ्ट टाइमिंग

Mon, 04 Aug 2025 02:25 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 04 Aug 2025 02:25 PM IST
सार

BPSC MVI Admit Card 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने मोटर वाहन निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 6 अगस्त से जारी करने की घोषणा की है। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
BPSC MVI Admit Card 2025: Download Hall Ticket from August 6, Check Exam Date, Shift Timing and  Instructions
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

BPSC MVI Admit Card 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) पदों की भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार 6 अगस्त 2025 से अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा का आयोजन बिहार सरकार के परिवहन विभाग में मोटर वाहन निरीक्षक (Advt. No. 41/2025) के कुल 28 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानें कब और किस समय होगी परीक्षा

बीपीएससी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) परीक्षा दो दिन यानी 9 और 10 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। 9 अगस्त (शनिवार) को परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं 10 अगस्त (रविवार) को परीक्षा केवल एक शिफ्ट में होगी, जो सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें ताकि बिना किसी बाधा के परीक्षा में शामिल हो सकें।
विज्ञापन

 
तारीख दिन शिफ्ट समय
9 अगस्त 2025 शनिवार पहली शिफ्ट सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे
9 अगस्त 2025 शनिवार दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे
10 अगस्त 2025 रविवार केवल एक शिफ्ट सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे

वेतनमान

इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को मोटर वाहन निरीक्षक (Motor Vehicle Inspector) पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए वेतनमान लेवल-6 निर्धारित किया गया है, जो कि सरकारी वेतनमान संरचना के अनुरूप होगा। चयनित अभ्यर्थियों को मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य भत्ते भी प्राप्त होंगे।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा तीन विषयों पर आधारित होगी:
  • सामान्य अध्ययन- 100 अंक
  • ऑटोमोबाइल या यांत्रिक अभियंत्रण- 100 अंक
  • मोटर वाहन नियमावली और अधिनियम- 100 अंक
हर पेपर वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय (MCQ) होगा, जिसमें 2 घंटे का समय मिलेगा।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Admit Card for MVI Recruitment Exam 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed