फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Head Teacher Recruitment Exam for 40,506 posts postponed again sarkari naukri

BPSC Head Teacher Exam: स्थगित हुई बिहार हेड टीचर भर्ती परीक्षा, 40 हजार से अधिक पदों पर होनी है नियुक्ति

Tue, 19 Jul 2022 02:09 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 19 Jul 2022 02:09 PM IST
सार

BPSC Head Teacher Exam: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रधान शिक्षक भर्ती के माध्यम से कुल 40,506 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है।

विज्ञापन
BPSC Head Teacher Recruitment Exam for 40,506 posts postponed again sarkari naukri
BPSC Head Teacher Exam - फोटो : Social Media

विस्तार

BPSC Head Teacher Exam: बिहार लोक सेवा आयोग/BPSC ने राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 28 जुलाई, 2022 को आयोजित की जानी थी। परीक्षा स्थगित करने की सूचना बीपीएससी ने पोर्टल पर आधिकारिक नोटिस जारी कर के दी है। जिन उम्मीदवारों इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे परीक्षा स्थगन के नोटिस को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रधान शिक्षक भर्ती के माध्यम से कुल 40,506 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। इस भर्ती के लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। अब जब परीक्षा में दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है तो ऐसे में परीक्षा के स्थगित होना उम्मीदवारों के लिए एक झटके के समान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब कब होगी परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग ने अभी इस परीक्षा की किसी भी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। आयोग ने अपने नोटिस में बताया है कि विज्ञापन संख्या-04/2022, शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु दिनांक- 28.07.2022 (गुरूवार) को आयोजित होने वाली लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है। उक्त परीक्षा सितम्बर 2022 में आयोजित की जायगी, जिसकी तिथि की घोषणा बाद में की जायगी। विज्ञापति पदों पर नियुक्ति हेतु प्रकाशित पाठ्यक्रम को और स्पष्ट करते हुए खण्डवार विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग के वेबसाईट www.bpsc.bih.nic.in पर प्रदर्शित है, जिसे देखा जा सकता है।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें आयोग का नोटिस 

  • सबसे पहल उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे  प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा के स्थगन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नोटिस आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे पढ़ कर आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर लें।
  • किसी भी नए अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed