फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Head Teacher Admit Card 2024 releasing today, download link here bpsc.bih.nic.in

BPSC Head Teacher 2024: बीपीएससी हेड टीचर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज से करें डाउनलोड, ये है सीधा लिंक

Fri, 21 Jun 2024 01:55 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 21 Jun 2024 01:55 PM IST
सार

BPSC Head Teacher Admit Card 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) आज हेड टीचर और हेड मास्टर पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदावार नीचे बताए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
BPSC Head Teacher Admit Card 2024 releasing today, download link here bpsc.bih.nic.in
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

BPSC Head Teacher Admit Card 2024: बिहार लोक सेवा आयोग आज 21 जून, 2024 को बीपीएससी हेड टीचर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे एडमिट कार्ड जारी होने पर आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 40247 हेड टीचर और 6061 हेड मास्टर पदों को भरना है।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा 28 और 29 जून, 2024 को एक पाली में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

इसके अलावा, अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी, यानी 1 घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद प्रयुक्त ओएमआर उत्तर पुस्तिका को सीलबंद करने के बाद ही परीक्षा कक्ष में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बीपीएससी हेड टीचर एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड कर लें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed